Vivo V9, Vivo Y83 और Vivo X21 हुए सस्ते, जानें नए दाम

Vivo India ने गैजेट्स 360 को जानकारी दी है कि Vivo V9, Vivo Y83 और Vivo X21 को भारतीय मार्केट में 27 अगस्त से कम दाम में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 अगस्त 2018 12:25 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी9 को 22,990 रुपये में पेश किया गया था, अब 18,990 रुपये में बिकेगा
  • Vivo Y83 को 13,990 रुपये में बेचा जाएगा
  • Vivo X21 की कीमत में हुई है 4,000 रुपये की कटौती
Vivo ब्रांड के कुछ स्मार्टफोन सस्ते हो गए हैं। कंपनी ने हैंडसेट के मार्केट ऑपरेटिव प्राइस में 4,000 रुपये तक की कटौती की है। Vivo India ने गैजेट्स 360 को जानकारी दी है कि Vivo V9, Vivo Y83 और Vivo X21 को भारतीय मार्केट में 27 अगस्त से कम दाम में बेचा जाएगा। अब Vivo V9 हैंडसेट को 18,990 रुपये, Vivo Y83 को 13,990 रुपये और प्रीमियम Vivo X21 को 31,990 रुपये में बेचा जाएगा।

याद रहे कि इस साल हुए लॉन्च इवेंट में वीवो वी9 को 22,990 रुपये में पेश किया गया था। इसके बाद जुलाई में हैंडसेट की कीमत 20,990 रुपये कर दी गई। अब जानकारी मिली है कि फोन को 18,990 रुपये में बेचा जाएगा। इस स्मार्टफोन की सीधी भिड़ंत Honor Play और Nokia 6.1 Plus जैसे हैंडसेट से है। Vivo V9 को भारत में शैंपेन गोल्ड, पर्ल ब्लैक और सेफायर ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है। इसका एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है।

दूसरी तरफ, Vivo Y83 को भारत में जून महीने में 14,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह 4 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। फोन के ब्लैक और गोल्ड रंग के विकल्प हैं। प्रीमियम Vivo X21 हैंडसेट फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाला भारत का पहला हैंडसेट है। इस फोन को 35,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। बता दें कि ये फोन अभी नई कीमत में वीवो की अपनी वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर नहीं उपलब्ध हैं।

याद रहे कि चीन की यह कंपनी 6 सितंबर को भारतीय मार्केट में Vivo V11 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। टीज़र तो यही बताते हैं कि वीवो का यह स्मार्टफोन वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच, हेलो फुलव्यू डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Up-to-date software
  • Feature-packed custom UI
  • Bad
  • Poor low-light camera performance
  • Battery life could be better
  • Display has a reddish tinge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 626

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Premium build quality
  • Bad
  • Slow fingerprint scanner
  • Micro-USB port
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.