Vivo V9 Pro का 'सस्ता' वेरिएंट 1 नवंबर को होगा लॉन्च

ऐसा प्रतीत होता है कि चीनी कंपनी Vivo अपने Vivo V9 Pro का 4 जीबी रैम मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। वीवो वी9 प्रो के 4 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री 1 नवंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर होगी।

Vivo V9 Pro का 'सस्ता' वेरिएंट 1 नवंबर को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • Vivo V9 Pro में है स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर
  • वीवो वी9 प्रो में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • Vivo V9 Pro के पावरफुल वेरिएंट में 6 जीबी रैम हैं
विज्ञापन
ऐसा प्रतीत होता है कि चीनी कंपनी Vivo अपने Vivo V9 Pro का 4 जीबी रैम मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। वीवो वी9 प्रो के 4 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री 1 नवंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर होगी। याद रहे कि वीवो ने पिछले महीने ही Vivo V9 Pro को लॉन्च किया था। यह 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट था जो एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Amazon.in और कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर पर बेचा जाता था। बीते हफ्ते ही Vivo V9 Pro के इस वेरिएंट को दुकानों में उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।

इस बीच Flipkart की लिस्टिंग से खुलासा है कि कंपनी अपने वीवो वी9 प्रो हैंडसेट का सस्ता वेरिएंट मार्केट में ला रही है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला यह वेरिएंट 15,990 रुपये में बिकेगा। सेल की तारीख से साफ है कि बिक्री Flipkart Diwali Sale में शुरू होगी, यानी कुछ लॉन्च ऑफर भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। लिस्टिंग के आधार पर कहा जा सकता है कि इसकी कीमत 17,990 रुपये हो सकती है, लेकिन 2,000 रुपये की छूट के साथ बिकेगा। दूसरी तरफ, Vivo V9 Pro को 19,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि, अमेज़न द ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान यह 17,990 रुपये में मिलता रहा है। मार्केट में इस फोन की भिड़ंत Xiaomi Mi A2 और Nokia 7 Plus से होगी जो स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आता है।

Vivo V9 Pro के नए वेरिएंट सिर्फ रैम के मामले में पुराने वेरिएंट से अलग है। बाकी स्पेसिफिकेशन बिल्कुल ही एक जैसे हैं।
 

Vivo V9 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Vivo V9 Pro आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का (1080x2280 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले 2.0 है। यह स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर एआईई प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 4 या 6 जीबी रैम दिए गए हैं। डिस्प्ले पैनल में स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

वीवो वी9 प्रो में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें एआई सेल्फी लाइटिंग और एआई फेस ब्यूटी फीचर भी है। Vivo V9 Pro में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, यूएसबी ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। Vivo V9 Pro की बैटरी 3260 एमएएच की है। फोन का डाइमेंशन 154.81x75.03x7.89 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम है।


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • Good battery life
  • Fast face recognition
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Bloated UI
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 626
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo V9 Pro Price, Vivo V9 Pro 4GB RAM
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »