Vivo V9 की पहली सेल आज, लेकिन सिर्फ दुकानों में

भारत में वीवो वी9 खरीदने वालों के लिए इंतज़ार खत्म हो गया है। सोमवार को Vivo V9 की ऑफलाइन बिक्री शुरू हो रही है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2018 13:41 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी9 को खरीदने के लिए इंतज़ार खत्म हो गया है
  • Vivo V9 की ऑफलाइन बिक्री आज से शुरू हो रही है
  • पिछले हफ्ते मुंबई में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च हुआ था हैंडसेट

Vivo V9 में दिया गया है आईफोन X जैसा नॉच

भारत में वीवो वी9 खरीदने वालों के लिए इंतज़ार खत्म हो गया है। सोमवार को Vivo V9 की ऑफलाइन बिक्री शुरू हो रही है। पिछले हफ्ते मुंबई में आयोजित एक इवेंट में चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने Vivo V9 हैंडसेट से पर्दा उठाया था। अगर आप Vivo V9 को ऑनलाइन खरीदने के इच्छुक हैं तो गुरुवार को प्री-ऑर्डर शुरू हो रहे हैं। अहम फीचर की बात करें तो आपको वीवो वी9 में आईफोन X जैसा 'नॉच' मिलेगा और इसी नॉच में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौज़ूद है। इसके अलावा वीवो के नए स्मार्टफोन में दो रियर कैमरे हैं और इसमें 6.3 इंच 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। Vivo V9 ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध होगा। बता दें कि वीवो की सिस्टर कंपनी ओप्पो ने भी आज Oppo F7 की आज पहली ऑफलाइन सेल शुरू की है। हालांकि, दोपहर 12 बजे से Oppo F7 को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर खरीदने का विकल्प दिया गया है।
 

Vivo V9 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

Vivo V9 की कीमत भारत में 22,990 रुपये होगी। हैंडसेट का सिर्फ एक वेरिएंट होगा- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज। फोन को शैंपेन गोल्ड, पर्ल ब्लैक और सेफायर ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है। वी9 की प्री-ऑर्डर बुकिंग फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया पर 23 मार्च को शाम 3 बजे शुरू होगी। फोन की बिक्री 2 अप्रैल से शुरू होगी। इसी तारीख से फोन ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध होगा।

 

Vivo V9 के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वीवो वी9 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा। (पढ़ें रिव्यू)

अब बात वीवो वी9 के कैमरे की। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाला है। फ्रंट कैमरा एआर स्टीकर्स, फेस अनलॉक और फेस ब्यूटी मोड जैसे फीचर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इन फीचर से बेहतर आउटपुट पाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को इस्तेमाल में लाया जाता है। वहीं, पिछले हिस्से पर दो सेंसर हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का। रियर कैमरे का भी अपर्चर एफ/2.0 ही है। इसमें कोई दोमत नहीं कि यूज़र रियर कैमरे से बोकेह इफेक्ट हासिल कर पाएंगे।
Advertisement

बैटरी 3260 एमएएच की है। वीवो वी9 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। थाइलैंड में लॉन्च किए गए इस फोन को गोल्ड व ब्लैक सेरामिक रंग में उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 154.81x75.03x7.89 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Up-to-date software
  • Feature-packed custom UI
  • Bad
  • Poor low-light camera performance
  • Battery life could be better
  • Display has a reddish tinge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 626

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: vivo v9, vivo, vivo smartphone, vivo sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  2. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.