Vivo V9 Pro के साथ Vivo के कई हैंडसेट को सस्ते में खरीदने का मौका

Vivo ने शुक्रवार को अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट पर 'Vivo Republic Day Sale' में मिलने वाले ऑफर और डिस्काउंट का खुलासा किया। यह सेल Amazon की ग्रेट इंडियन सेल के साथ Flipkart Republic Day Sale के साथ चलेगी।

Vivo V9 Pro के साथ Vivo के कई हैंडसेट को सस्ते में खरीदने का मौका
ख़ास बातें
  • Vivo Republic Day Sale अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर आयोजित होगी
  • Vivo V9 Pro के दोनों ही वेरिएंट सस्ते में बिकेंगे
  • Vivo Nex को 5,000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ बिकेगा
विज्ञापन
Vivo ने शुक्रवार को अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट पर 'Vivo Republic Day Sale' में मिलने वाले ऑफर और डिस्काउंट का खुलासा किया। यह सेल Amazon की ग्रेट इंडियन सेल के साथ Flipkart Republic Day Sale के साथ चलेगी। सेल के दौरान Vivo V9 Pro डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होगा। Vivo Nex, V11 Pro, Y83 Pro और Y91 एक्सचेंज ऑफर के साथ उपलब्ध होंगे। वीवो के कई हैंडसेट बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प के साथ आएंगे।

Vivo Republic Day Sale के तहत, 15,990 रुपये में लॉन्च किया गया Vivo V9 Pro का 4 जीबी रैम वेरिएंट सीमित समय के लिए Flipkart पर 2,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध होगा। इसका मतलब है कि ग्राहक इस फोन को 13,990 रुपये में खरीद पाएंगे। इसके अलावा 1,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी उपलब्ध होगा।

दूसरी तरफ, Vivo V9 Pro का 6 जीबी रैम वेरिएंट अमेज़न इंडिया पर 15,990 रुपये में मिलेगा। इस फोन को 17,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस मॉडल के साथ 5,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जाएगा।

Vivo Nex स्मार्टफोन को अमेजऩ इंडिया पर 5,000 रुपये के अतिरिक्त डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा। इसके साथ 18 महीने के लिए बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प होगा। इसी तरह से Vivo V11 Pro को अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर 3,000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जाएगा। यह फोन भी बिना ब्याज वाले ईएमआई के विकल्प के साथ आएगा।

Vivo V11 और Vivo Y83 Pro भी Amazon.in व Flipkart पर 3,000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ आएंगे। हैंडसेट को बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प के साथ बेचा जाएगा।

Vivo Y95, Y93 का 4 जीबी रैम वेरिएंट, Y93 का 3 जीबी रैम वेरिएंट और Y81 का 3 जीबी रैम वेरिएंट 2,000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे। Vivo Y91 अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर 1,000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा।

अमेज़न पर Vivo Republic Day Sale 20 जनवरी से शुरू होगी और 23 जनवरी तक चलेगी। Flipkart पर यह सेल 20 से 22 जनवरी तक आयोजित होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  4. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  5. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  6. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  7. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  8. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  9. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  10. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »