Vivo V9 Pro अब मिलेगा दुकानों में भी, इस दिन से होगी बिक्री

वीवो ने पिछले महीने Vivo V9 Pro को लॉन्च किया था। कंपनी ने घोषणा की है कि वीवो वी9 प्रो अब ऑफलाइन मार्केट यानी दुकानों में भी बेचा जाएगा।

Vivo V9 Pro अब मिलेगा दुकानों में भी, इस दिन से होगी बिक्री

Vivo V9 Pro अब मिलेगा दुकानों में भी

ख़ास बातें
  • Vivo V9 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है
  • Vivo V9 Pro आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा
  • वीवो वी9 प्रो में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी वीवो ने पिछले महीने Vivo V9 Pro को लॉन्च किया था। कंपनी ने घोषणा की है कि वीवो वी9 प्रो अब ऑफलाइन मार्केट में भी बेचा जाएगा। याद करा दें कि अभी तक Vivo V9 Pro केवल ई-कॉमर्स साइट Amazon.in और कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर पर बेचा जाता था। वीवो वी9 प्रो 29 अक्टूबर से देशभर के सभी ऑफलाइन स्टोर में मिलना शुरू हो जाएगा। Vivo V9 Pro में डुअल-रियर कैमरा सेटअप का इस्तेमाल हुआ है,  एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर एआईई प्रोसेसर से लैस है।

अब बात ऑफर्स की। एचडीएफसी बैंक डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा। Paytm Mall से फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 2,000 रुपये का कैशबैक कूपन दिया जाएगा। Vivo ने Reliance Jio के साथ हाथ मिलाया है। कुल मिलाकर वीवो और जियो के हाथ मिलाने से सीधा फायदा ग्राहकों को होने वाला है। वीवो स्मार्टफोन खरीदने पर 1950 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 2,100 रुपये के डिस्काउंट कूपन दिए जाएंगे (पेटीएम, Swiggy, Myntra)। बता दें कि कैशबैक वाउचर के रूप में दिया जाएगा, ग्राहकों को 50 रुपये के 39 वाउचर दिए जाएंगे। यह सभी ऑफर नए Vivo स्मार्टफोन के साथ रिलायंस जियो के 198 रुपये वाले प्लान पर लागू होंगे।
 

Vivo V9 Pro की भारत में कीमत

वीवो वी9 प्रो को 19,990 रुपये में बेचा जाएगा। हालांकि, अमेज़न द ग्रेट इंडिय फेस्टिवल सेल के दौरान वीवो वी9 प्रो 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। को ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। यह मार्केट में अमेज़न इंडिया और वीवो ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध होगा। मार्केट में इस फोन की भिड़ंत Xiaomi Mi A2 और Nokia 7 Plus से होगी जो स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आता है।


Vivo V9 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Vivo V9 Pro आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का (1080x2280 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले 2.0 है। यह स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर एआईई प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम दिए गए हैं। डिस्प्ले पैनल में स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

वीवो वी9 प्रो में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें एआई सेल्फी लाइटिंग और एआई फेस ब्यूटी फीचर भी है। Vivo V9 Pro में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, यूएसबी ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। Vivo V9 Pro की बैटरी 3260 एमएएच की है। फोन का डाइमेंशन 154.81x75.03x7.89 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • Good battery life
  • Fast face recognition
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Bloated UI
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 626
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  8. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  9. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  10. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »