Vivo V70 FE अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी

Vivo V70 FE की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी

Vivo V70 FE अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी

Photo Credit: Vivo

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले होगा
  • Vivo V70 FE की रियर कैमरा यूनिट में 200 MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा
  • हाल ही में इस स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में पेश किया गया था
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Vivo V70 FE के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। हाल ही में Vivo V70 FE को इंडोनेशिया में पेश किया गया था। देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस इसके इंटरनेशनल मॉडल के समान हो सकते हैं। 

Vivo ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि भारत में Vivo V70 FE को 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस स्मार्टफोन की बिक्री एमेजॉन के अलावा Vivo की वेबसाइट के जरिए की जाएगी। Vivo V70 FE को Monsoon Blue और Northern Lights Purple कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

आगामी स्मार्टफोन में 6.83 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। यह Darkness Glow Technology का इस्तेमाल करने वाला Vivo का पहला स्मार्टफोन है। इससे यह स्मार्टफोन सनलाइट या UV लाइट के संपर्क में आने पर लो लाइट में ग्लो कर सकता है। Vivo V70 FE की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

हाल ही में इंडोनेशिया में पेश किए गए इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस IDR 64,99,000 (लगभग 35,600 रुपये) 12 GB + 256 GB का IDR 71,99,000 (लगभग 39,400 रुपये) और 8 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का IDR 73,99,900 (लगभग 40,300 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का Q10+ AMOLED (1,260 × 2,800 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। Vivo V70 FE की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »