Vivo V70, V70 Elite की भारत में लॉन्च डेट लीक, मिल सकता है Zeiss कैमरा, Snapdragon प्रोसेसर!

Vivo V70 और Vivo V70 Elite में Snapdragon चिपसेट आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 जनवरी 2026 10:44 IST
ख़ास बातें
  • ये फोन फरवरी के मध्य में लॉन्च हो सकते हैं।
  • Vivo V70 और Vivo V70 Elite में Snapdragon चिपसेट आ सकता है।
  • कंपनी Vivo V70 FE नाम से भी एक मॉडल पेश करेगी।

यह स्मार्टफोन सीरीज Vivo V60 सीरीज की सक्सेसर होगी।

Photo Credit: Vivo

Vivo V70 स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च जल्द ही देखने को मिल सकता है। यह स्मार्टफोन सीरीज Vivo V60 सीरीज की सक्सेसर होगी। लॉन्च से पहले सीरीज के दो स्मार्टफोन मॉडल लीक में सामने आए हैं। ये नए स्मार्टफोन Vivo V70 और Vivo V70 Elite हो सकते हैं जिनके कैमरा और प्रोसेसर के बारे में अहम जानकारी सामने आई है। Vivo V70 और Vivo V70 Elite की लॉन्च डेट को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Vivo V70 सीरीज के कथित अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo V70 और Vivo V70 Elite की लॉन्च डेट ऑनलाइन लीक में सामने आई है। टिप्स्टर योगेश बरार ने इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में एक पोस्ट शेयर की है। टिप्स्टर का कहना है कि ये फोन फरवरी के मध्य में लॉन्च हो सकते हैं। फोन में Zeiss ऑप्टिक्स का सपोर्ट दिया जा सकता है। इससे पता चलता है कि ये फोन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए दमदार कैमरा सेटअप से लैस हो सकते हैं। 

Advertisement

Vivo V70 और Vivo V70 Elite में Snapdragon चिपसेट आ सकता है। लीक्स की मानें तो ये हैंडसेट्स Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट से लैस हो सकते हैं। स्मार्टफोन में आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 ओएस आ सकता है जिसमें टॉप पर OriginOS 6 की कस्टम स्किन देखने को मिल सकती है। सुझाव दिया गया है कि सीरीज में कंपनी Vivo V70 FE नाम से भी एक मॉडल पेश करेगी लेकिन यह स्टैंडर्ड और हाई एंड मॉडल्स के बाद लॉन्च होगा। Vivo V70 FE को हाल ही में Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन में भी देखा गया था। 

अपकमिंग सीरीज में Vivo V60 से अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशंस देखने को मिलेंगे। तुलना करने के लिए बता दें कि Vivo V60 में 6.67 इंच  AMOLED डिस्प्ले है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1500 निट्स ग्लोबल ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर रन करता है। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। डिवाइस में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग इसमें दी गई है। इस फोन में 8GB, 12GB और 16GB रैम और 128GB, 256GB और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल ZEISS प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल ZEISS सुपर टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का ZEISS अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल ZEISS फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS और IR ब्लास्टर का सपोर्ट दिया गया है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great cameras
  • Versatile Zeiss portrait effects
  • Premium appearance
  • Durable IP68 + IP69 rating
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Slower UFS 2.2 storage
  • Fingerprint sensor placement is too low
  • Sub-par speaker
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.