वीवो वी5 प्लस की प्री-ऑर्डर बुकिंग 27,980 रुपये में शुरू होने की ख़बर

वीवो वी5 प्लस की प्री-ऑर्डर बुकिंग 27,980 रुपये में शुरू होने की ख़बर
ख़ास बातें
  • इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 27,980 रुपये में रिटेल स्टोर में हो रही है।
  • मुंबई के नामी ऑफलाइन रिटेलर महेश टेलीकॉम ने जानकारी दी है
  • ऑफलाइन बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को वीआर बॉक्स भी मिलेगा
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो अपने वी5 प्लस स्मार्टफोन को सोमवार को लॉन्च करेगी। इस बीच वीवो वी5 प्लस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू होने की ख़बरें आई हैं। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 27,980 रुपये में रिटेल स्टोर में हो रही है।

मुंबई के नामी ऑफलाइन रिटेलर महेश टेलीकॉम ने जानकारी दी है कि ग्राहक चाहें तो वीवो वी5 प्लस की प्री-ऑर्डर बुकिंग ऑफलाइन स्टोर में शुरू हो गई है। ऑफलाइन बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को स्मार्टफोन 27,980 रुपये में मिलेगा। इसके साथ उन्हें वीआर बॉक्स भी मिलेगा।

याद रहे कि वीवो वी5 प्लस को गुरुवार को कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया था। इसके साथ वीवो वी5 लाइट को भी पेश किया गया था।

वीवो का नया स्मार्टफोन सेल्फी के दीवानों के लिए है। कंपनी ने दावा किया है कि यह बोकेह इफैक्ट की मदद से बेहतरीन सेल्फी ले सकेगा। फोन में फ्रंट पैनल पर एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है।

हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलेगा।

वीवो वी5 प्लस की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। और ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकी बैटरी 3160 एमएएच की होगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी की बात करें तो वी5 प्लस में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस फ़ीचर मौज़ूद हैं।

इसका डाइमेंशन 152.8x74.00x7.26 मिलीमीटर है और वज़न 158.6 ग्राम। वीवो वी5 प्लस में फिंगरप्रिंट सेंसर है जो होम बटन भी है। कंपनी की वेबसाइट पर स्मार्टफोन के सिर्फ गोल्ड कलर वेरिएंट को लिस्ट किया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build, popular design
  • Good set of cameras
  • All-day battery life
  • Sharp and vivid display
  • कमियां
  • No expandable storage
  • Lacks Wi-Fi ac, NFC or Type-C USB
  • Feels overpriced
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3055 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V5 Plus Price
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »