64MP कैमरा, 8GB RAM के साथ Vivo V25 Pro 17 अगस्त का होगा लॉन्च, Vivo V25 की फोटो लीक

Vivo V25 की फोटो ऑनलाइन लीक हुई हैं, जिससे स्मार्टफोन के गोल्ड कलर ऑप्शन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का पता चलता है। जहां तक ​​कैमरे की बात है तो फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा हो सकता है।

64MP कैमरा, 8GB RAM के साथ Vivo V25 Pro 17 अगस्त का होगा लॉन्च, Vivo V25 की फोटो लीक

Photo Credit: Vivo

ख़ास बातें
  • भारत में Vivo V25 Pro लॉन्च की तारीख 17 अगस्त तय की गई है।
  • Vivo V25 Pro 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे भारत में एंट्री करेगा।
  • Vivo V25 Pro में MediaTek Dimensity 1300 SoC मिलेगा।
विज्ञापन
भारत में Vivo V25 Pro लॉन्च की तारीख 17 अगस्त तय की गई है, इसकी पुष्टि कंपनी ने की है। स्मार्टफोन कलर बदलने वाले बैक पैनल के साथ आएगा और यह Vivo V25 सीरीज का हिस्सा है। इस सीरीज में Vivo V25 के साथ-साथ Vivo V25e स्मार्टफोन भी शामिल होंगे। ऐसी जानकारी आई है कि Vivo V25 की एक फोटो लीक हो गई है, जिससे पता चलता है कि यह स्मार्टफोन गोल्ड कलर ऑप्शन में आ सकता है। स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश के साथ भी देखा जा सकता है।

Vivo ने ऐलान किया है कि Vivo V25 Pro 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे भारत में एंट्री करेगा। कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि फोन में कलर चेंजिंग बैक पैनल और 3डी कर्व्ड स्क्रीन होगी। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 1300 SoC मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर मिलेगा। यह 66W फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ 4,830mAh की बैटरी से लैस होगा।

एक पिछली रिपोर्ट से पता चलता था कि स्मार्टफोन 8GB RAM, एक वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ एक फुल-एचडी + डिस्प्ले के साथ आ सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 पर बेस्ड Funtouch OS 12 पर काम कर सकता है। हालांकि अब फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के जरिए यह कंफर्म हुआ है कि फोन में फ्रंट कैमरे के लिए एक सेंट्रल कट आउट के साथ पंच होल मिलेगा। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले होगी और यह भारत में लॉन्च होने पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

यह जानकारी तब आई है जब Vivo V25 की फोटो ऑनलाइन लीक हुई हैं, जिससे स्मार्टफोन के गोल्ड कलर ऑप्शन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का पता चलता है। जहां तक ​​कैमरे की बात है तो फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा हो सकता है।

टिपस्टर पारस गुगलानी (@passionategeekz) के साथ UMA टेक्नोलॉजी की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि प्रो मॉडल से अलग वीवो V25 में एक फ्लैट फ्रेम डिजाइन मिलेगा। इसमें एक बड़ा कैमरा प्लेटफॉर्म होगा, जिसमें दो बड़े कैमरे और एक छोटा कैमरा होगा। कैमरा मॉड्यूल में एलईडी फ्लैश भी है। इस फोन में 6.62 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें एक Qualcomm Snapdragon 778G SoC या MediaTek Dimensity 1200 SoC दिया जा सकता है। बैटरी बैकअप के तौर पर यह 44W या 66W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी से लैस हो सकता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vibrant, curved-edge 120Hz display
  • Relatively fast charging
  • Good for gaming
  • Solid battery life
  • Premium design
  • कमियां
  • Spammy notifications, lots of bloatware
  • No IP rating or stereo speakers
  • Weak ultra-wide and macro cameras
  • Low-light camera performance is inconsistent
डिस्प्ले6.56 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4830 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड
रिज़ॉल्यूशन1080x2376 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo V25 Pro, Vivo V25, Vivo V25e
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »