• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 12GB रैम, 64MP कैमरा, 4830mAh बैटरी के साथ Vivo V25 Pro लॉन्‍च, बैक पैनल बदलता है रंग, जानें कीमत

12GB रैम, 64MP कैमरा, 4830mAh बैटरी के साथ Vivo V25 Pro लॉन्‍च, बैक पैनल बदलता है रंग, जानें कीमत

यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट के अलावा वीवो के ऑनलाइन स्टोर और अन्य रिटेल चैनल्‍स के जरिए 25 अगस्त से प्योर ब्लैक और सेलिंग ब्लू कलर ऑप्‍शंस में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

12GB रैम, 64MP कैमरा, 4830mAh बैटरी के साथ Vivo V25 Pro लॉन्‍च, बैक पैनल बदलता है रंग, जानें कीमत

Vivo V25 Pro में फुल-एचडी+ रेजॉलूशन के साथ 6.56 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • इसे म‍ीडियाटेक डाइमेंसिटी 1300 प्रोसेसर से लैस किया गया है
  • यह फोन 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है
  • फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
विज्ञापन
Vivo V25 Pro स्‍मार्टफोन को बुधवार को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया। इसे म‍ीडियाटेक डाइमेंसिटी 1300 प्रोसेसर और 12GB तक रैम के साथ पैक किया गया है। यह स्‍मार्टफोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है और फनटचOS 12 पर चलता है। फोन को फ्लिपकार्ट पर दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। Vivo V25 Pro में फुल-एचडी+ रेजॉलूशन के साथ 6.56 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। यह 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,830mAh की बैटरी को पैक करता है।
 

Vivo V25 Pro के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

‘वीवो वी25 प्रो' की कीमत 8GB रैम + 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 35,999 रुपये है। 12GB रैम + 256GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले टॉप-एंड वैरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट के अलावा वीवो के ऑनलाइन स्टोर और अन्य रिटेल चैनल्‍स के जरिए 25 अगस्त से प्योर ब्लैक और सेलिंग ब्लू कलर ऑप्‍शंस में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Vivo V25 Pro की प्री-बुकिंग करने वाले कस्‍टमर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट / डेबिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्‍शंस के साथ 3,500 रुपये की छूट का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा 3,000 रुपये तक एडिशनल एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ भी मिलेगा। 
 

Vivo V25 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Vivo V25 Pro में डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट दिया गया है। यह फोन 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है और फनटचOS 12 पर चलता है। इसमें फुल-एचडी+ (2,376x1,080 पिक्सल) रेजॉलूशन के साथ 6.56 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। यह मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 1300 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसे 12GB तक रैम का सपोर्ट है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 64 मेगापिक्सल का है। साथ में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी है। फ्रंट में आई ऑटोफोकस और f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर यह फोन डुअल-बैंड वाई-फाई (2.4GHz और 5GHz), ब्लूटूथ v5.2, GPS और एक USB टाइप-C पोर्ट को सपोर्ट करता है। 

Vivo V25 Pro में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,830mAh की बैटरी पैक करता है। डिवाइस का वजन 190 ग्राम है। फोन की एक खूबी है कि यह कलर चेंजिंग रियर ग्लास पैनल के साथ आता है।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vibrant, curved-edge 120Hz display
  • Relatively fast charging
  • Good for gaming
  • Solid battery life
  • Premium design
  • कमियां
  • Spammy notifications, lots of bloatware
  • No IP rating or stereo speakers
  • Weak ultra-wide and macro cameras
  • Low-light camera performance is inconsistent
डिस्प्ले6.56 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4830 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड
रिज़ॉल्यूशन1080x2376 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »