Vivo T4R 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा

देश में इस वर्ष की दूसरी तिमाही में Vivo ने 21 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ पहला रैंक हासिल किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जुलाई 2025 15:37 IST
ख़ास बातें
  • यह Vivo की मौजूदा T4 सीरीज में शामिल होगा
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया जाएगा
  • इसके क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ सबसे स्लिम हैंडसेट होने का दावा है

इसके फ्रंट और बैक दोनों कैमरा 4K रिजॉल्यशून पर वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का T4R 5G इस महीने देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा किया है। यह  Vivo की मौजूदा T4 सीरीज में शामिल होगा। इसका डिजाइन जून में देश में पेश किए गए Vivo T4 Ultra के समान है। इस स्मार्टफोन के कैमरा और चिपसेट सहित प्रमुख फीचर्स की पुष्टि हो चुकी है। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। 

Vivo ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि T4R 5G को भारत में 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री देश में कंपनी के ई-स्टोर, ई-कॉमर्स साइट Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया जाएगा। Vivo T4R 5G की प्रमोशनल इमेज से इसका डिजाइन T4 Ultra के समान दिख रहा है। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इसके फ्रंट और बैक दोनों कैमरा 4K रिजॉल्यशून पर वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे। इसके बैक पैनल के ऊपर दाएं कोने पर वर्टिकल तरीके से लगा पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसके कैमरा मॉड्यूल के टॉप के निकट सर्कुलर स्लॉट के अंदर दो कैमरा दिए गए हैं। इसके अलावा कैमरा आइलैंड के नीचे रिंग शेप वाली Aura Light दी गई है। T4R 5G का क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले स्लिम बेजेल्स के साथ है। इसके टॉप पर सेंटर में होल-पंच स्लॉट है। इसके दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। 

Vivo T4R 5G की थिकनेस 7.3 mm की होगी। कंपनी का दावा है कि यह क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ सबसे स्लिम स्मार्टफोन होगा। देश में इस वर्ष की दूसरी तिमाही में Vivo ने 21 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ पहला रैंक हासिल किया है।  Vivo को  V50 सीरीज के लिए टियर 1 और 2 शहरों में मजबूत डिमांड मिल रही है। इसके अलावा कंपनी की Y सीरीज को छोटे शहरों और अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी का V60 भी जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.