Vivo T4 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.78 इंच हो सकता है डिस्प्ले

Vivo T4 Pro में 6.78 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अगस्त 2025 16:55 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में पिल-शेप वाला कैमरा आइलैंड दिया गया है
  • इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी
  • यह पिछले पेश किए गए कंपनी के T3 Pro की जगह लेगा

इस स्मार्टफोन में पिल-शेप वाला कैमरा आइलैंड दिया गया है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का T4 Pro जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने T4 सीरीज के इस स्मार्टफोन का टीजर दिया है। इस टीजर में T4 Pro का रियर डिजाइन दिखाया गया है। यह पिछले पेश किए गए कंपनी के T3 Pro की जगह लेगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। 

Vivo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किए गए टीजर में इस स्मार्टफोन का रियर डिजाइन दिखाया है। यह गोल्डन फिनिश के साथ है। इस स्मार्टफोन में 3x पेरिस्कोप जूम कैपेबिलिटी है। हालांकि, कंपनी ने T4 Pro के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। इसमें पिल-शेप वाला कैमरा आइलैंड दिया गया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स भी मिलेंगे। इस स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट पर एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इसके साथ 'कमिंग सून' का टैग है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Vivo T4 5G, T4 Lite 5G, T4R 5G और T4x 5G पहले से शामिल हैं। 

Vivo T4 Pro में 6.78 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 कैमरा मिल सकता है। Vivo T3 Pro में 6.77 इंच फुल HD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 5,500 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

देश में दूसरी छमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 7.3 प्रतिशत बढ़ी हैं। यह लगभग 0.9 प्रतिशत की ग्रोथ थी। इस मार्केट में Vivo ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। Vivo ने स्मार्टफोन मार्केट में लगातार छठी तिमाही में अपने पहले स्थान को बरकरार रखा है। हाल ही में Vivo ने T4R 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm MediaTek Dimensity 7400 दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सबसे स्लिम क्वाड‑कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन में 6.77‑इंच HDR10+ (2392×1080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.