• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo T3 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

Vivo T3 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

T3 Pro 5G में डुअल स्टीरियो स्पीकर यूनिट हो सकती है। इसे हाल ही में बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर देखा गया था

Vivo T3 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन का प्राइस 2,5000 रुपये से कम हो सकता है

ख़ास बातें
  • T3 Pro 5G में डुअल स्टीरियो स्पीकर यूनिट हो सकती है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 हो सकता है
  • यह iQOO Z9s Pro का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का T3 Pro 5G जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले वर्ष सितंबर में पेश किए गए T2 Pro 5G की जगह लेगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और प्रमुख फीचर्स का टीजर दिया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसमें 5,500 mAh की बैटरी 80 W फ्लैशचार्ज वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जा सकती है। T3 Pro 5G में डुअल स्टीरियो स्पीकर यूनिट हो सकती है। इसे हाल ही में बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर देखा गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 हो सकता है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड UI पर चल सकता है। 

इस स्मार्टफोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसका प्राइस 2,5000 रुपये से कम हो सकता है इसे iQOO Z9s Pro के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। iQOO Z9s Pro को इस सप्ताह देश में लॉन्च किया जाएगा। 

मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 7.2 प्रतिशत बढ़कर लगभग 6.9 करोड़ यूनिट्स की रही। दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स लगभग 3.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 3.5 करोड़ यूनिट्स की थी। मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी तिमाही में बहुत से नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें से अधिकतर मिड-प्रीमियम और प्रीमियम सेगमेंट में थे। हालांकि, दूसरी तिमाही में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स (8,400 रुपये से कम प्राइस) की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 36 प्रतिशत घटी है। इन सेगमेंट का मार्केट शेयर पिछले वर्ष की समान तिमाही में 22 प्रतिशत से कम होकर लगभग 14 प्रतिशत रह गया है। इस सेगमेंट में चीन की स्मार्टफोन मेकर Xiaomi की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इसके बाद Poco और Realme का स्थान है। स्मार्टफोन्स के एंट्री-प्रीमियम सेगमेंट (लगभग 16,800 रुपये से 33,500 रुपये का प्राइस) में सबसे अधिक 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसमें चीन की स्मार्टफोन मेकर Oppo सबसे आगे है। इसके बाद Vivo और दक्षिण कोरिया की Samsung हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »