चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का X200 Ultra इस महीने लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ X200s को भी लाया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने इस स्मार्टफोन्स के टीजर दिए थे। X200 Ultra में 6.82 इंच क्वाड-कर्व्ड BOE LTPO डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है।
कंपनी ने बताया है कि X200 Ultra और X200s को 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। Vivo की ओर से दिए गए टीजर में X200 Ultra में एक बड़ा और उठा हुआ कैमरा आइलैंड दिख रहा है। इस
स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के सभी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होंगे। X200 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite होगा। इसकी बैटरी 6,000 mAh से अधिक की हो सकती है।
इस स्मार्टफोन में इमेजिंग में Vivo की नई टेक्नोलॉजी को शामिल किया जा सकता है। हाल ही में Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने चीन के माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में इस स्मार्टफोन के डिजाइन का टीजर दिया था। इससे पहले Boxiao ने X200 Ultra की रियर कैमरा यूनिट को शेयर किया था। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का Samsung HP9 कैमरा हो सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल के दो Sony LYT-818 कैमरा मिल सकते हैं। X200 Ultra के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
इससे पहले टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर एक पोस्ट में X200 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और कलर्स का संकेत दिया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite मिल सकता है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन के साथ क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस टिप्स्टर ने बताया था कि X200 Ultra को White, Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
Vivo के X200 को Green और Black और X200 Pro को Grery और Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में iPhone के समान एक्शन बटन दिया जा सकता है। यह बटन इस स्मार्टफोन के दाएं फ्रेम के निचले हिस्से में हो सकता है। इसका इस्तेमाल फोटो लेने और वीडियो के लिए किया जा सकता है। Vivo का V50e भी इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा।