Vivo T5 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh से ज्यादा की हो सकती है बैटरी

भारत में अगले महीने Vivo T5 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 35,000 रुपये से कम का हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है

Vivo T5 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh से ज्यादा की हो सकती है बैटरी

यह पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo T4 Pro की जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • भारत में अगले महीने Vivo T5 Pro को लॉन्च किया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन का प्राइस 35,000 रुपये से कम का हो सकता है
  • Vivo T5 Pro में 9,020 mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo की T सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Vivo T5 Pro के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo T4 Pro की जगह ले सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में अगले महीने Vivo T5 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 35,000 रुपये से कम का हो सकता है। इस प्राइस पर यह इस सेगमेंट में हाल ही में लॉन्च किए गए Nothing Phone 4a जैसे मॉडल को टक्कर देगा। Vivo T5 Pro में 6.8 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है। 

Vivo T5 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकता है। Vivo T5 Pro में 9,020 mAh की दमदार बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। हाल के महीनों में 9,000 mAh और इससे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी वाले स्मार्टफोन्स का ट्रेंड बढ़ा है। भारत में हाल ही में Poco X8 Pro Max 5G को 9,000 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor ने कुछ स्मार्टफोन्स को 10,000 mAh की बैटरी के साथ पेश किया है। Realme P4 Power 5G में 10,001 mAh की बैटरी दी गई है। 

पिछले वर्ष अगस्त में पेश किए गए Vivo T4 Pro में 6.77 इंच FHD+ क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले (2,392 × 1,080 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 480 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और Adreno 722 GPU दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »