Vivo का T3 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 मार्च 2024 22:24 IST
ख़ास बातें
  • इसका डिजाइन Vivo T2 के समान दिख रहा है
  • इसे 128 GB और 256 GB के स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है
  • पिछले महीने Vivo ने Y100t को लॉन्च किया था

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7200 SoC दिया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का T3 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए बिक्री की जाएगी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7200 SoC दिया जा सकता है।  Vivo T3 5G के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

कंपनी ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट कर इस स्मार्टफोन को जल्द देश में लॉन्च करने की जानकारी दी है। फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर भी Vivo T3 5G के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इसका डिजाइन Vivo T2 के समान दिख रहा है और यह ग्रीन कलर में है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। हालांकि, Vivo ने इसके लॉन्च की तिथि और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। 
Advertisement

Appuals के साथ मिलकर टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) ने एक रिपोर्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन का प्राइस लगभग 20,000 रुपये का होगा। इसमें 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसे 128 GB और 256 GB के स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है। पिछले महीने Vivo ने Y100t को लॉन्च किया था। इसमें 6.64 इंच LCD स्क्रीन दी गई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8200 है। कंपनी की Y सीरीज के इस नए स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी है जो 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

कंपनी ने चीन में यह स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसके 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,449 (लगभग 17,650 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 1,649 (लगभग 19,310 रुपये) और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का का CNY 1,849 (लगभग 21,660 रुपये ) है। यह Snowy White, Far Mountain Green और Moon Shadow Black कलर्स में उपलब्ध है। डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.64 इंच फुल HD+ (1,080x2,388 पिक्सल) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8200 दिया गया है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, 5G, WiFi, Bluetooth, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5 mm हेडफोन जैक के विकल्प दिए गए हैं। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2404 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.