5000mAh बैटरी, 64MP कैमरा के साथ Vivo T1 और Vivo T1x लॉन्च, जानें कीमत

Vivo T1 और Vivo T1x स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस है और इसमें 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है। अंतर की बात करें, तो वीवो टी1 फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, वहीं वीवो टी1एक्स फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है।

5000mAh बैटरी, 64MP कैमरा के साथ Vivo T1 और Vivo T1x लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Vivo T1 और Vivo T1x की प्री-बुकिंग चीन में शुरू हो चुकी है
  • दोनों फोन में मौजूद है 256 जीबी तक की स्टोरेज
  • वीवो टी1एक्स फोन MediaTek Dimensity 900 से लैस है
विज्ञापन
Vivo T1 और Vivo T1x स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस है और इसमें 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है। अंतर की बात करें, तो वीवो टी1 फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच मौजूद है। वहीं, दूसरी ओर वीवो टी1एक्स फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिया गया है। वीवो टी1 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, वहीं वीवो टी1एक्स मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर के साथ आता है।
 

Vivo T1, Vivo T1x price, availability

Vivo T1 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 (लगभग 25,800 रुपये) है। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,399 (लगभग 28,100 रुपये) है। फोन का एक 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत CNY 2,599 (लगभग 30,400 रुपये) है।

वहीं, दूसरी ओर Vivo T1x के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 19,900 रुपये) है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 21,100 रुपये) है। फोन का एक टॉप 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,400 रुपये) है।

वीवो टी1 और वीवो टी1एक्स फोन की प्री-बुकिंग चीन में फिलहाल शुरू कर दी गई है, जबकि सेल 1 नवंबर से शुरू होगी। अन्य मार्केट्स में नए वीवो फोन की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Vivo T1 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो टी1 फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित OriginOS 1.0 पर चलता है और इसमें 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो टी1 फोन  में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन में 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

फोन की बैटरी 5,000एमएएच की है, जिसके साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 164.70x76.68x8.49mm और भार 192 ग्राम है।
 

Vivo T1x specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो टी1एक्स फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित OriginOS 1.0 पर चलता है और इसमें 6.58-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20.07:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए वीवो टी1एक्स फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
vivo

फोन में 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

फोन की बैटरी 5,000एमएएच की है, जिसके साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 163.95x75.30x8.5mm और भार 189 ग्राम है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 120Hz refresh rate display
  • Very good battery life
  • Capable SoC
  • Android 12 out of the box
  • कमियां
  • Weak low-light camera performance
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन की जल्द शुरू हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, सितंबर में लॉन्च की तैयारी
  3. कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट
  4. Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
  5. iPhone पर किसी कॉल को होल्ड पर कैसे रखें, ये है आसान तरीका
  6. Redmi K90 Ultra में होगी 8,550mAh की बैटरी, गेमिंग में दमदार परफॉर्मेंस का दावा
  7. Passport खो जाए तो क्या करें? जानें नया पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका
  8. 209 किमी रेंज के साथ Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फ्री मिल रहा हेलमेट!
  9. Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 3: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »