Vivo T1 5G भारत में 50MP कैमरे के साथ होगा लॉन्च! कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

Vivo T1 5G फोन का भारतीय वेरिएंट चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट से अलग होगा। लीक के अनुसार, इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मौजूद होगा। इसके अलावा, फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

Vivo T1 5G भारत में 50MP कैमरे के साथ होगा लॉन्च! कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • Vivo T1 5G भारत में 9 फरवरी को होगा लॉन्च
  • वीवो टी1 5जी की कीमत भारत में 20,000 रुपये से कम होगी
  • फोन में मिल सकती है 8 जीबी रैम
विज्ञापन
Vivo T1 5G स्मार्टफोन की भारतीय कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गई है। लीक के अनुसार, इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मौजूद होगा। इसके अलावा, फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। यह चीनी वेरिएंट से अलग है। चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट से तुलना करें, तो भारत में लॉन्च होने वाला मॉडल बिल्कुल अलग होगा। वीवो टी1 5जी स्मार्टफोन भारत में 9 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।
 

Vivo T1 5G price in India (leaked)

टिप्सटर Yogesh Brar ने सटिक कीमत की जानकारी दिए बिना ट्वीट किया है कि Vivo T1 5G स्मार्टफोन की कीमत भारत में 20,000 रुपये के अंदर होगी। यह स्मार्टफोन चीन में पिछले साल अक्टूबर महीने में Vivo T1x स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था। Vivo T1 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 2,199 (लगभग 25,800 रुपये) थी।
 

Vivo T1 5G specifications (leaked)

वीवो टी1 5जी फोन भारत में 6.58-इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी LPDDR4X रैम मिल सकती है। फोन में 4 जीबी और 6 जीबी रैम विकल्प मिल सकते है, जिसके साथ 128 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज मिल सकती है। वहीं, दूसरी ओर चीनी वेरिएंट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस था, जिसके साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद थी।

फोटोग्राफी के लिए भारतीय वीवो टी1 5जी स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे मिल सकते हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। चीनी वेरिएंट में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की बैटरी 5,000एमएएच की होगी, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में साइड माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। साथ ही फोन में 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद हो सकताा है। चीनी मॉडल की बैटरी 5,000एमएएच की है, जिसके साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 120Hz refresh rate display
  • Very good battery life
  • Capable SoC
  • Android 12 out of the box
  • कमियां
  • Weak low-light camera performance
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »