Vivo ला रही नया फोन! 50MP कैमरा, 4700mAh बैटरी और 66W चार्जिंग के साथ आएगा S15e

Vivo S15e में 6.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें FHD+ रेजॉलूशन है और पिक्सल डेंसिटी 409 PPI है।

Vivo ला रही नया फोन! 50MP कैमरा, 4700mAh बैटरी और 66W चार्जिंग के साथ आएगा S15e

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

डिस्‍प्‍ले में वॉटरड्रॉफ स्‍टाइल का नॉच दिया जा सकता है, जिसमें 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा फ‍िट होगा।

ख़ास बातें
  • यह स्‍मार्टफोन वीवो फ्लैगशिप सीरीज के साथ लॉन्‍च हो सकता है
  • इसे सैमसंग के Exynos 1080 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है
  • फोन में 8GB LPDDR4X रैम दी जा सकती है
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) अगले कुछ दिनों में अपनी प्रीमियम ‘X80' सीरीज से पर्दा हटाने जा रहा है। कंपनी के तीन फोन सबसे ज्‍यादा चर्चा में हैं। ये हैं- Vivo X80, Vivo X80 Pro और Vivo X80 Pro प्‍लस। इनके अलावा कंपनी अपना पहला फोल्‍ड फोन भी लॉन्‍च कर सकती है। इन डिवाइसेज के बीच आहट हुई है Vivo S15e फोन की। बताया जाता है कि यह स्‍मार्टफोन भी उसी दिन लॉन्‍च हो सकता है, जिस दिन वीवो अपनी फ्लैगशिप सीरीज को सामने लाएगी। एक रिपोर्ट में इस फोन की खूबियों को सामने लाने की कोशिश की गई है।  

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह खबर जाने-माने टिपस्टर ईशान अग्रवाल की ओर से आई है। इसके साथ ही ईशान ने Vivo X80 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस का भी खुलासा किया है। बताया जाता है कि Vivo S15e में 6.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें FHD+ रेजॉलूशन है और पिक्सल डेंसिटी 409 PPI है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलने की बात कही गई है। डिस्‍प्‍ले में वॉटरड्रॉफ स्‍टाइल का नॉच दिया जा सकता है, जिसमें 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा फ‍िट होगा। डिस्‍प्‍ले में फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। 

फ‍िलहाल यह माना जा रहा है कि Vivo S15e स्‍मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्‍स एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगा। इसे तीन कलर ऑप्‍शंस में लॉन्‍च किया जाएगा, जिनमें पीच, ब्लू और ब्लैक शामिल है। फोन के बैक साइड में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसे सपोर्ट करने के लिए 13 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो सेंसर फोन में होंगे। बताया जाता है कि इस फोन को सैमसंग के Exynos 1080 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है, जिसे 8GB LPDDR4X रैम और 128GB या 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। टिपस्टर का यह भी दावा है कि स्मार्टफोन में 4,700mAh की बैटरी होगी, जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

वीवो की तरफ से इस डिवाइस के बारे में ऑफ‍िशियली कुछ भी कहा नहीं गया है। माना जा रहा है कि 25 को अप्रैल को लॉन्‍च इवेंट के दौरान ही इस स्‍मार्टफोन से पर्दा हटेगा। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sharp, 120Hz display
  • Good quality cameras
  • Very good battery life
  • Excellent gaming performance
  • कमियां
  • Software is a bit buggy
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »