Vivo S1 से 7 अगस्त को भारत में उठेगा पर्दा

Vivo S1 ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर, 128 जीबी स्टोरेज और 4,500 एमएएच की बैटरी से लैस है

Vivo S1 से 7 अगस्त को भारत में उठेगा पर्दा

Vivo S1 में है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

ख़ास बातें
  • तीन रियर कैमरे के साथ आता है वीवो एस1
  • Vivo S1 की कीमत करीब 17,700 रुपये है
  • चीन और इंडोनेशिया में पहले ही लॉन्च हो चुका है वीवो एस1
विज्ञापन
Vivo S1 को भारत में 7 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस संबंध में चीनी कंपनी वीवो ने मीडिया को 7 अगस्त को एक इवेंट आयोजित करने के संबंध में इनवाइट भेज दिए हैं। वीवो एस-सीरीज़ के लेटेस्ट हैंडसेट को इस महीने ही इंडोनेशियाई मार्केट में उतारा गया था। इसके बाद से ही फोन को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने को लेकर टीज़र ज़ारी किए जा रहे थे। वीवो एस1 में फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले और तीन रियर कैमरे हैं। इस वीवो फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। अन्य खासियतों की बात करें तो वीवो एस1 ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर, 128 जीबी स्टोरेज और 4,500 एमएएच की बैटरी से लैस है।

आधिकारिक इनवाइट में वीवो एस1 की कीमत और उपलब्धता को लेकर कुछ नहीं बताया गया है। सिर्फ इतना कहा गया है कि एस-सीरीज़ का लेटेस्ट फोन 7 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।

इससे पहले वीवो इंडिया ने सोशल मीडिया चैनल पर वीवो एस1 के फीचर्स बताते हुए कई टीज़र्स ज़ारी किए हैं। इसके अलावा कंपनी ने वीवो एस सीरीज़ के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) को ब्रांड एंबेसडर भी बनाया है।
 
fi0g9u1g

Vivo S1 की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध
 

वीवो एस1 की भारत में कीमत (अनुमान)

वीवो एस1 की भारत में कीमत क्या होगी? इस संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। इंडोनेशिया में हैंडसेट की कीमत IDR 35,99,000 (लगभग 17,800 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। भारत में हैंडसेट की कीमत इसी के आसपास हो सकती है। इस फोन का कॉस्मिक ग्रीन और स्काइलाइन ब्लू वेरिएंट है।

वीवो एस1 को सबसे पहले चीनी मार्केट में उतारा गया था। लेकिन कंपनी ने ग्लोबल मार्केट के लिए वीवो एस1 के कुछ हार्डवेयर बदले हैं। और इसे नए अवतार में जुलाई में ही इंडोनेशिया में लॉन्च किया था।
 

Vivo S1 specifications, features

वीवो एस1 ग्लोबल वेरिएंट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। डुअल-सिम (नैनो) वीवो एस1 में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। साथ में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो का यह तीन रियर कैमरे के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  

वीवो के इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस शामिल हैं। कंपनी ने 4,500 एमएएच की बैटरी दी है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। वीवो एस1 का डाइमेंशन 159.53×75.23×8.13 मिलीमीटर है और वज़न 179.5 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Quick in-display fingerprint scanner
  • Bundled 18W fast charger
  • कमियां
  • Average CPU performance
  • Cameras could’ve been better
  • Micro-USB port
डिस्प्ले6.38 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी65
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo S1 price in India, Vivo S1 specifications, Vivo S1, Vivo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 22.5W पावर आउटपुट वाला 20000mAh पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ChatGPT बना 1 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंचने वाला सबसे तेज ऐप  
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max के प्राइस का हो गया खुलासा! भारत में इतनी हो सकती है कीमत
  4. CIBIL स्कोर ऑनलाइन कैसे करें चेक, ये तरीके आएंगे आपके काम
  5. Xiaomi 18 Pro Max में होगी 8500mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ 2 डिस्प्ले! बड़ा खुलासा
  6. June Android Drop: Google ने कर दी मौज, एंड्रॉयड में तगड़ा स्कैम प्रोटेक्शन, Airdrop विस्तार और आए कई धांसू फीचर्स
  7. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर लिस्टिंग
  8. 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी से लैस Honor X7e हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक
  9. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Honor का लेटेस्ट फोन Honor X7e लॉन्च, 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »