वीवो ने फोन के पिछले हिस्से पर तीन कैमरे दिए हैं। यहां एफ/ 1.78 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
Vivo S1 हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ आने वाला भारत का पहला फोन है
![]()
![]()
![]()
Vivo S1 के कैमरा सैंपल फुल-साइज़ में देखने के लिए टैप करें
कैमरा ऐप वीवो ज़ेड1 प्रो वाला ही है। आपके पास कई मोड हैं। एचडीआर, लाइव फोटो, फिल्टर्स और अपर्चर मोड के लिए क्वविक टॉगल हैं। रेगुलर और वाइड एंगल लेंस के बीच स्विच करने के लिए एक क्विक टॉगल है।
कीमत को देखते हुए हम यही कहेंगे कि वीवो एस1 के कैमरे से ली गईं तस्वीरें औसत से भी कमज़ोर थीं। दिन की रोशनी में फोन ने तेज़ी से फोकस किया। लेकिन हमने पाया कि फोटो अंडरएक्सपोज़्ड थे। डिटेल संतोषजनक थे। दूर के टेक्सट पढ़ने जा सकते थे। इसी सीन को अगर अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर से कैपचर किया जाएगा तो बेहतर एक्सपोज़र वाला सीन आता है। लेकिन इस परिस्थिति में डिटेल कम हो जाते हैं।
क्लोज़ अप शॉट अच्छे आए। वीवो एस1 ने तेज़ी से फोकस लॉक किया। एक्सपोज़र भी सटीक थी। हालांकि, कलर्स हमेशा सटीक नहीं आए। पोर्ट्रेट मोड अलग लाइटनिंग इफेक्ट्स के साथ आता है। जिसे आप शटर बटन पर टैप करने से पहले इस्तेमाल में ला सकते हैं। आउटपुट में अच्छा एज डिटेक्शन था।
वीवो में अलग अपर्चर मोड है जिसका इस्तेमाल बोकेह शॉट लेने के लिए हुआ है। इस मोड में पोर्ट्रेट शॉट लेते वक्त हमने पाया कि ब्लर इफेक्ट कंसिस्टेंट नहीं था। एज डिटेक्शन भी इस मोड में भी कुछ खास नहीं था।
कैमरा में एआई पोर्ट्रेट फ्रेमिंग फीचर है जो आपकी मदद एक सीन को ठीक से बनाने में करता है। फ्रेम सेट करने पर वीवो एस1 अपने आप शॉट ले लेता है।
कम रोशनी में भी वीवो एस1 की कैमरा परफॉर्मेंस औसत है, क्योंकि फोन डिटेल कैपचर करने में सफल नहीं रहा। हमें कैमरा ऐप में कोई नाइट मोड नहीं मिला। संभवतः यह मोड फोन के कैमरे की परफॉर्मेंस कम रोशनी में बेहतर करता। सेल्फी में डिटेल तो आए लेकिन वीवो एस1 सीन को ओवरएक्सपोज कर देता है। आप सेल्फी मोड में भी पोर्ट्रेट शॉट ले सकते हैं। हमारे अनुभव में फोन एज डिटेक्शन के मामले में सही था।
आप प्राइमरी और सेल्फी कैमरे से सर्वाधिक 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। हमने पाया कि वीवो एस1 में वीडियो स्टेबलाइज़ेशन नहीं था। कीमत को देखते हुए यह चौंकाने वाली जानकारी थी।
हमारा फैसला
वीवो एस1, 20,000 रुपये से कम कीमत में वीवो ब्रांड का एक और स्मार्टफोन है। इसका डिजाइन लुभावना है और यह इन-डिस्प्ले फिंगप्रिंट सेंसर के साथ आता है। फोन में नए मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो कुछ बेंचमार्क टेस्ट में मीडियाटेक हीलियो पी70 से थोड़ा ही बेहतर है। प्रोसेसर क्षमता की बात करें तो वीवो एस1 की परफॉर्मेंस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर वाले हैंडसेट के आसपास थी, जो आज की तारीख में इसके दाम से करीब-करीब 10,000 रुपये कम में मिल जाएंगे।
वीवो एस1 की बैटरी लाइफ अच्छी है। लेकिन इसकी कैमरा परफॉर्मेंस ने हमें निराश किया। 19,990 रुपये के बजट को देखते हुए आपके पास Realme X (रिव्यू) या Oppo K3 (रिव्यू) जैसे मजबूत विकल्प हैं। थोड़ा ज्यादा खर्चकर Redmi K20 को खरीदा जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला