Vivo जल्द लॉन्च करेगी Y03t, Watch 3, सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्टिंग

Vivo Y03t को NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर V2344 के साथ देखा गया है। इसमें 4G LTE कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट होगा

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जुलाई 2024 17:12 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन इंडोनेशिया में लॉन्च किए गए Vivo Y03 के साथ शामिल होगा
  • इसमें 4G LTE कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट होगा
  • यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड FuntouchOS 14 पर चलता है

पिछले महीने कंपनी ने कुछ मार्केट्स में Y28s 5G को लॉन्च किया था

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Vivo के Y03t का जल्द इंटरनेशनल लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन को कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है। यह मार्च में इंडोनेशिया में लॉन्च किए गए Vivo Y03 के साथ शामिल होगा। पिछले वर्ष नवंबर में Vivo ने चीन में Watch 3 को पेश किया था। इस स्मार्टवॉच का इंटरनेशनल वेरिएंट भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। 

Vivo Y03t को NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर V2344 के साथ देखा गया है। इसमें 4G LTE कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट होगा। यह TUV Rheinland सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी दिखा है। Vivo Y03 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 6.56 इंच HD+ LCD स्क्रीन है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड FuntouchOS 14 पर चलता है। इसमें 13 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Y03 के 4 GB + 64 GB वेरिएंट का प्राइस IDR 12,99,000 (लगभग 6,900 रुपये) और 4 GB + 128 GB का IDR 14,99,000 (लगभग 8,000 रुपये) का है। इसे इंडोनेशिया में Gem Green और Space Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Vivo की Watch 3 को IMDA वेबसाइट पर देखा गया है। इस स्मार्टवॉच के ब्लूटूथ वेरिएंट का चीन में प्राइस CNY 1,099 (लगभग 12,600 रुपये) का है। इसमें 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह BlueOS पर चलती है और इसमें Star Ring हेल्थ सेंसर दिया गया है। इसकी 505 mAh की बैटरी केवल ब्लूटूथ के विकल्प पर 16 दिन तक चल सकती है। 

पिछले महीने Vivo ने कुछ मार्केट्स में Y28s 5G को लॉन्च किया था। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) का दावा है कि देश में इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 13,999 रुपये होगा। इसके 6 GB + 128 GB और 8 GB + 128 GB वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः 15,499 रुपये और 16,999 रुपये हो सकते हैं। इसे Twinkling Purple और Mocha Brown कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Size

36mm

Strap Material

Leather

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 Pro 5G हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा, जानें कीमत
  2. Xiaomi 17 Max में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, SRRC के डेटाबेस पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, SRRC के डेटाबेस पर लिस्टिंग
  2. Mercedes ने पेश किया इलेक्ट्रिक सेडान EQS का अपडेटेड वर्जन, 920 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है हेडफोन जैक, वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट
  4. Xiaomi का नया Smart Air Fryer लॉन्च, इसमें हैं 10 कुकिंग मोड्स और Steam सपोर्ट
  5. सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने बढ़ाई बिटकॉइन्स की होल्डिंग, 1 अरब डॉलर में खरीदे 13,927 बिटकॉइन
  6. Motorola Edge 70 Pro अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  7. CBSE 10th Class Result LIVE: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक, सबसे आसान तरीका
  8. Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर भारी प्राइस कट, जानें Galaxy S25 सीरीज की नई कीमत!
  9. VinFast ने भारत में लॉन्च की VF MPV 7, जानें प्राइस, रेंज
  10. 105W पावर आउटपुट के साथ UltraProlink Boost Unity GaN चार्जर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.