Vivo Y18 जल्‍द होगा लॉन्‍च! डाइमेंसिटी G85 प्रोसेसर, 6GB रैम समेत कई खूबियां

पिछले महीने Vivo Y18 को ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन पर Y03 के साथ स्‍पॉट किया गया था।

Vivo Y18 जल्‍द होगा लॉन्‍च! डाइमेंसिटी G85 प्रोसेसर, 6GB रैम समेत कई खूबियां

Vivo Y03 में 4 जीबी रैम है। इस मामले में वीवो वाई18 थोड़ा एडवांस हो सकता है, क्‍योंकि उसमें 6 जीबी रैम पैक की जा सकती है।

ख़ास बातें
  • वीवो कर रहा है नए वाई सीरीज फोन पर काम
  • डाइमेंसिटी G85 प्रोसेसर से पैक हो सकती है डिवाइस
  • गूगल प्‍ले कंंसोल पर स्‍पॉट हुआ नया स्‍मार्टफोन
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) एक नई डिवाइस पर काम कर रहा है। इसका नाम Vivo Y18 हो सकता है। यह फोन गूगल प्‍ले कंसोल की लिस्टिंग में देखा गया है जिससे फोन के कुछ स्‍पेसिफ‍िकेशंस की जानकारी मिली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अपकमिंग वीवो फोन को Vivo Y03 के रीब्रैंड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्‍योंकि Vivo Y03 और Vivo Y18 का मॉडल नंबर सर्टिफ‍िकेशन साइटों पर एक जैसा पाया गया है। 

गिजमोचाइना की रिपोर्ट कहती है कि अगर ऐसा होता है तो वीवो की वाई सीरीज के दो स्‍मार्टफोन्‍स के स्‍पेक्‍स लगभग एक जैसे हो सकते हैं। पिछले महीने Vivo Y18 को ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन पर Y03 के साथ स्‍पॉट किया गया था। हालिया Google Play कंसोल लिस्टिंग से Y18 के फ्रंट और बैक का भी पता चलता है और यह डिजाइन Y03 के जैसा है। यही नहीं, Vivo Y18 में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी G85 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसके साथ 6 जीबी रैम पेयर होगी। 

Vivo Y03 में 6.56 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है जो HD+ रेजॉलूशन ऑफर करता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है जिसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट है। फोन के रियर में दो कैमरा मिलते हैं। मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। साथ में कंपनी ने QVGA लेंस दिया है। इसमें LED फ्लैश भी है। 

Vivo Y03 में 4 जीबी रैम है। इस मामले में वीवो वाई18 थोड़ा एडवांस हो सकता है, क्‍योंकि उसमें 6 जीबी रैम पैक की जा सकती है। बहरहाल, वीवो वाई03 रन करता है Android 14 पर बेस्‍ड FunTouch OS 14 पर। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, और GPS सपोर्ट है। फोन का वजन 185 ग्राम बताया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »