Vivo, Oppo और Xiaomi अगले साल कर सकते हैं Samsung के चिपसेट इस्तेमाल

दक्षिण कोरियाई रिपोर्ट के अनुसार, Samsung की सिस्टम एलएसआई बिजनेस यूनिट Oppo, Vivo और Xiaomi सहित अन्य कंपनियों को Exynos चिप्स की आपूर्ति करने की योजना बना रही है।

Vivo, Oppo और Xiaomi अगले साल कर सकते हैं Samsung के चिपसेट इस्तेमाल

Qualcomm और MediaTek पहले से मोबाइल चिपसेट मार्केट में अपनी पकड़ बनाए हुए है

ख़ास बातें
  • Samsung कुछ चीनी ब्रांड्स को अपने चिपसेट देने की योजना बना रही है
  • Vivo, Oppo और Xiaomi अगले साल से इस्तेमाल कर सकते हैं सैमसंग चिपसेट
  • आगामी Exynos 1080 चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है Vivo X60 स्मार्टफोन
विज्ञापन
Samsung अपने स्मार्टफोन प्रोसेसर Exynos को चीनी स्मार्टफोन निर्माताओं Oppo और Xiaomi को 2021 में देना शुरू करेगी। दक्षिण कोरियाई कंपनी के बारे में कहा जा रहा है कि वह अपने Exynos चिप्स को चीनी कंपनियों के कुछ बजट स्मार्टफोन पर इस्तेमाल करने के लिए देगी और यह काम अगले साल की पहली छमाही में होगा। नए कदम के साथ, सैमसंग क्वालकॉम के लिए प्रतिस्पर्धा को कठिन बना सकती है, जो चीन और दुनिया भर में विभिन्न स्मार्टफोन कंपनियों को अपने स्नैपड्रैगन सिस्टम-ऑन-चिप्स (SoCs) देती है। यह भी ध्यान देना जरूरी है कि सैन डिएगो स्थित चिप निर्माता मीडियाटेक पहले से ही क्वालकॉम के लिए सरदर्दी बनी हुई है, जो ग्लोबल स्तर पर विभिन्न कंपनियों को अपने मोबाइल प्रोसेसर देती आ रही है और रेस में दूसरे स्थान पर आती है।

दक्षिण कोरियाई समाचार साइट BusinessKorea की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग की सिस्टम एलएसआई बिजनेस यूनिट Oppo, Vivo और Xiaomi सहित अन्य कंपनियों को Exynos चिप्स की आपूर्ति करने की योजना बना रही है। खबर है कि कंपनी शुरुआत में एंट्री लेवल मॉडल के लिए चिपसेट देगी और बाज़ार में कुछ पहचान हासिल करने के बाद थर्ड-पार्टी प्रीमियम स्मार्टफोन के लिए अपने चिपसेट्स देगी।

कहा जा रहा है कि कम लाभ मार्जिन के कारण Samsung ने अपने Exynos चिपसेट्स की आंतरिक आपूर्ति को कम कर दिया है। यह अभी भी भारत में अपने प्रीमियम फोन पर Exynos 990 चिपसेट देती है। हालांकि, कंपनी ने अपने Galaxy S20 मॉडलों के कोरियाई बाज़ार में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ पेश किया है।

खबर है कि सैमसंग ने पहले एक्सिनॉस 880 और एक्सिनॉस 980 चिप को Vivo को दिया था। कंपनी अगले हफ्ते Exynos 1080 चिपसेट को लॉन्च करने पर भी काम कर रही है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह आने वाले Vivo X60 का हिस्सा होगा। इसके अलावा खबर है कि यही चिपसेट सैमसंग के Galaxy A52 और Galaxy A72 को भी पावर देने का काम करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  2. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  3. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  4. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  5. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  6. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  7. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  8. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  9. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  10. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »