Vivo Nex स्मार्टफोन की कीमत लीक, वीडियो आया सामने

Vivo Nex स्मार्टफोन 12 जून (मंगलवार) को लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन से जुड़ी...

Vivo Nex स्मार्टफोन की कीमत लीक, वीडियो आया सामने

Vivo Nex स्मार्टफोन की कीमत लीक

ख़ास बातें
  • Vivo Nex स्मार्टफोन 12 जून को देने जा रहा है दस्तक
  • लेटेस्ट स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां होती रही हैं लीक
  • अब एक वीडियो में मिला है डिज़ाइन का इशारा, कीमत भी पता चली
विज्ञापन
Vivo Nex स्मार्टफोन 12 जून (मंगलवार) को लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां लंबे वक्त से लीक हो रही थीं। हाल में कई जानकारियों के साथ-साथ फोन के दो वेरिएंट भी लीक हुए थे। अब नई रिपोर्ट में स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट की कीमत से जुड़ी जानकारी सामने आई है। इसके अलावा फोन का हैंड्स-ऑन वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नेक्स के बारे में कई चीज़ों का अंदाज़ा लगता है। ध्यान रहे, एक अन्य लीक में दावा किया गया है कि हैंडसेट का 256 जीबी वेरिएंट भी उतारा जाएगा।

अब आते हैं Vivo Nex की कीमत पर। एक टिप्सटर ने चीनी सोशल साइट पर  स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 3,798 चीनी युआन (40,000 रुपये) बताई है। इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर होगा। वहीं, प्रीमियम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस हैंडसेट 4,498 चीनी युआन (47,300 रुपये) कीमत वाला होगा। पोस्ट में ज़िक्र है कि महंगा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आ रहा है। दिलचस्प बात है कि लीक हुई कीमतें कंपनी के अपने ही फोन Vivo X21UD के काफी करीब हैं। अगर ये कीमतें सच साबित होती हैं, तो यह स्मार्टफोन OnePlus 6 और Honor 10 से मुकाबला करेगा।

आधिकारिक लॉन्च से पहले वीवो नेक्स का एक शॉर्ट हैंड्स ऑन वीडियो सामने आया है। वीडियो को वीबो पर पोस्ट किया गया है, जिसमें 6 जीबी रैम वेरिएंट देखा जा सकता है। 5 सेकेंड के इस वीडियो में फोन के चारों हिस्सों की झलक मिल जाती है। डिज़ाइन की बात करें तो यह न्यूनतम बेज़ल व ज्यादा स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आ रहा है। डिस्प्ले नॉच इसमें यूज़र को नहीं मिलेगी। रियर में वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। चूंकि, हैंडसेट में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा, जिससे फोन के बैक में यह नदारद है।

यह आगामी स्मार्टफोन तीन वेरिएंट - Vivo Nex, Nex S और Nex A में आ रहा है। स्मार्टफोन 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज तक विकल्प में मिलेगा। हालांकि, एक अन्य लीक हुई जानकारी में पता चला है कि इसका 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी आ सकता है। हैंडसेट में 6.59 इंच का डिस्प्ले और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज आने की बात सामने आ चुकी है। वेरिएंट वीवो के एआई असिस्टेंट से भी लैस हो सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2316 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, vivo nex
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »