Vivo ने भारत में लॉन्च किया V50e, डुअल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इसकी बिक्री 17 अप्रैल से ई-कॉमर्स कंपनियों Amazon, Flipkart और देश में Vivo के ई-स्टोर के जरिए की जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2025 13:26 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है
  • इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट है
  • इस स्मार्टफोन को पर्ल व्हाइट और सैफायर ब्लू कलर में उपलब्ध कराया गया है

इस स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने भारत में गुरुवार को V50e को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट है। कंपनी ने फरवरी में V50 को देश में पेश किया था।  

Vivo V50e का प्राइस

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 28,999 रुपये और 8 GB + 256 GB का 30,999 रुपये का है। इसकी बिक्री 17 अप्रैल से ई-कॉमर्स कंपनियों Amazon, Flipkart और देश में Vivo के ई-स्टोर के जरिए की जाएगी। इसके लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन को पर्ल व्हाइट और सैफायर ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

V50e के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Advertisement

यह 6.77 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,392 पिक्सल) क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले, 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले के लिए डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 4 nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का LPDDR4X RAM और 256 GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज है। यह Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर चलता है। इसके लिए तीन वर्ष के OS अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपग्रेड उपलब्ध कराए जाएंगे। 
Advertisement

इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट और f/1.79 अपार्चर के साथ है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा 116 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,600 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। V50e में कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन का भार लगभग 186 ग्राम का है। Vivo का X200 Ultra भी इस महीने लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ X200s को भी लाया जाएगा। X200 Ultra में 6.82 इंच क्वाड-कर्व्ड BOE LTPO डिस्प्ले हो सकता है।   
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design with unique rear panel
  • Quad-curved display offers immersive viewing experience
  • Really good battery life
  • IP69 rating
  • Main rear camera captures good photos
  • Bad
  • Not much of an upgrade over the Vivo V40e
  • Glossy material is a fingerprint magnet
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  4. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  9. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.