Apple की iPhone सेल्स में हो सकती है बड़ी गिरावट, शेयर प्राइस हुआ कमजोर

इस वर्ष एपल के शेयर में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई है। कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्विसेज शुरू करने में देरी का भी इसके शेयर पर असर पड़ा है

Apple की iPhone सेल्स में हो सकती है बड़ी गिरावट, शेयर प्राइस हुआ कमजोर
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की iPhone की सेल्स में बड़ी गिरावट हो सकती है। कंपनी की ओर से गुरुवार को तिमाही नतीजे की जानकारी दी जाएगी। एपल के रेवेन्यू में भारी गिरावट होने की आशंका है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी का शेयर काफी टूटा है। इसके पीछे चीन जैसे बड़े मार्केट में आईफन की डिमांड घटना और Huawei की ओर से कड़ी टक्कर मिलना बड़े कारण हैं। 

इस वर्ष एपल के शेयर में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई है। कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्विसेज शुरू करने में देरी का भी इसके शेयर पर असर पड़ा है। एनालिस्ट्स का अनुमान है मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में आईफोन की सेल्स में 10 प्रतिशत से अधिक की कमी हो सकती है। एपल के कुल रेवेन्यू में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट होने की आशंका है। इस वर्ष की शुरुआत में एपल ने दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी की अपनी पोजिशन गंवा दी थी। बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल Microsoft का मार्केट कैपिटलाइजेशन इससे अधिक हो गया था। 

आईफोन में AI फीचर्स को जोड़ने के लिए एपल की Google और OpenAI जैसी कंपनियों के साथ बातचीत हो रही है। कंपनी को मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट विजन प्रो की डिमांड में कमी से भी झटका लगा है। विजन प्रो को इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किया गया था। यह केवल अमेरिका में उपलब्ध है। कंपनी की इसे जल्द अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश करने की योजना है। हाल ही में एपल के CEO, Tim Cook ने बताया था कि इस वर्ष  चीन में विजन प्रो को उपलब्ध कराया जाएगा। 

Bloomberg के एनालिस्ट, Mark Gurman ने पावर ऑन न्यूजलेटर में बताया है कि एपल की विजन प्रो के लिए अगले दो वर्षों की योजना में इसका अगला वर्जन लाने की जानकारी नहीं है। हाल ही में Apple को ट्रैक करने वाले एनालिस्ट Ming Chi Kuo ने भी कहा था कि विजन प्रो 2 की मैन्युफैक्चरिंग 2027 से पहले शुरू नहीं होगी। ऐसी रिपोर्ट है कि कंपनी ने विजन प्रो के लिए ऑर्डर्स को भी घटाया है। एपल को Vision Pro की कम यूनिट्स बिकने का अनुमान है क्योंकि इसकी डिमांड घटी है। कंपनी का पूर्वानुमान था कि इसकी आठ लाख तक यूनिट्स बिक सकती हैं। यह अनुमान घटकर 4,00,000 से 4,50,000 यूनिट्स का हो गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »