Vivo ने लॉन्च किया Y78+ 5G, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा

डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच (1,080 x 2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

Vivo ने लॉन्च किया Y78+ 5G, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा

इसकी 5,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

ख़ास बातें
  • इसकी बिक्री चीन में 26 अप्रैल से Vivo के ई-स्टोर के जरिए शुरू होगी
  • इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच (1,080 x 2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है
  • कंपनी ने इसे अन्य मार्केट्स में उपलब्ध कराने की जानकारी नहीं दी है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने नया स्मार्टफोन Vivo Y78+ लॉन्च किया है। इसमें Snapdragon 695 SoC और 12 GB का RAM है। इसे चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के अन्य मार्केट्स में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Vivo Y78+ के 8 GB + 128 GB के वेरिएंट का प्राइस CNY 1,599 (लगभग 19,000 रुपये) से शुरू होता है। इसके 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,799 (लगभग 21,300 रुपये) और  12 GB + 256 GB का CNY 1,999 (लगभग 23,700 रुपये) है। इसे Azure, Warm Sun Gold और Moon Shadow Black के तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री चीन में 26 अप्रैल से Vivo के ई-स्टोर के जरिए शुरू होगी। 

Vivo Y78+ 5G के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच (1,080 x 2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 13 पर बेस्ड OriginOS 3 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1 और USB Type-C पोर्ट हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इस स्मार्टफोन का आकार 164.24 × 74.79 × 7.89 mm और वजन 177 ग्राम का है। 

पिछले सप्ताह Vivo ने अपने Pad 2 टैबलेट को लॉन्च किया था। इसमें MediaTek Dimensity 9000 SoC के साथ 12 GB का RAM है। इसका 12.1 इंच LCD डिस्प्ले 2.8 K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Vivo Pad की जगह लेगा। कंपनी ने Pad 2 को चीन में लॉन्च किया है। इसके 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 2,499 (लगभग 29,800 रुपये) है। यह क्लीयर सी ब्लू, फार अवे माउंटेशन ऐश/ग्रे और नेबुला पर्पल कलर्स में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस टैबलेट को अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी नहीं दी है। 


 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Android 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Processor, Sensor, Vivo, Market, China, Security, Launch, Design, Camera, Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »