Vivo iQoo गेमिंग फोन लॉन्च, 12 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से है लैस

वीवो ने हाल ही में नया सब-ब्रांड आइको का गठन किया था। Vivo iQoo, इस सब-ब्रांड का पहला गेमिंग स्मार्टफोन है। चीनी कंपनी इस स्मार्टफोन के ज़रिए मोबाइल गेमर्स और फोटोग्राफर्स को लुभाना चाहती है।

Vivo iQoo गेमिंग फोन लॉन्च, 12 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से है लैस
ख़ास बातें
  • Vivo iQoo एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है
  • Vivo iQoo में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं
  • वीवो आइको की कीमत 2,998 चीनी युआन (करीब 31,700 रुपये) से शुरू होती है
विज्ञापन
वीवो ने हाल ही में नया सब-ब्रांड आइको का गठन किया था। Vivo iQoo, इस सब-ब्रांड का पहला गेमिंग स्मार्टफोन है। चीनी कंपनी इस स्मार्टफोन के ज़रिए मोबाइल गेमर्स और फोटोग्राफर्स को लुभाना चाहती है। Vivo ने इस फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और वेपर कूलिंग सिस्टम दिया है। Vivo iQoo में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, Sony IMX363 सेंसर के साथ। फोन की बैटरी 44 वॉट वीवो सुपर फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। दावा किया गया है कि यह 15 मिनट में 50 फीसदी बैटरी देगी। आइको फोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
 

Vivo iQoo की कीमत

चीनी मार्केट में वीवो आइको की कीमत 2,998 चीनी युआन (करीब 31,700 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इसका इलेक्ट्रिक ब्लू और लावा ऑरेंज कलर वेरिएंट है। Vivo iQoo का 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,298 चीनी युआन (करीब 34,900 रुपये) का है। इस फोन का 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 3,598 चीनी युआन (करीब 38,100 रुपये) में मिलेगा। इस फोन का टॉप-मॉडल 12 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसका दाम 4,298 चीनी युआन (करीब 45,500 रुपये) है। फिलहाल, इस फोन को भारत में लाए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।
 
vivo
 

Vivo iQoo स्पेसिफिकेशन और फीचर

वीवो आइको 3डी ग्लास बिल्ड के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एलईडी स्ट्रिप है। टॉप-वेरिएंट कार्बन फाइबर बैक के साथ आता है। iQoo के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। यह फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की पुष्टि करता है। इसके अलावा पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है।

डुअल-सिम Vivo iQoo एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। यह वाटरड्रॉप नॉच और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन की स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91.7 प्रतिशत है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के तीन विकल्प हैं- 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी।

Vivo iQoo में पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हैं। यहां 13 मेगापिक्सल का Sony IMX263 सेंसर वाला वाइड एंगल लेंस, 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। iQoo के फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Vivo की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए- जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। iQoo में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह वीवो सुपर फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। iQoo का डाइमेंशन 157.69x75.2x8.51 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »