Vivo V60 की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अगस्त 2025 16:15 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है
  • यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS पर चलता है

यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS पर चलता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने पिछले सप्ताह भारत में Vivo V60 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की मंगलवार से देश में बिक्री शुरू हो गई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

Vivo V60 का प्राइस, उपलब्धता

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 36,999 रुपये,  8 GB + 256 GB का 38,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 40,999 रुपये और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का 45,999 रुपये का है। Vivo V60 का Auspicious Gold, Mist Grey और Moonlit Blue कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री Vivo के ई-स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स साइट्स के जरिए की जा रही है। इस स्मार्टफोन को HDFC Bank और Axis Bank के कार्ड्स से खरीदने पर कस्टमर्स को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। देश में इस वर्ष की दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 7.3 प्रतिशत बढ़ी हैं। इस मार्केट में चीन की Vivo ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। 

Vivo V60 के स्पसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS पर चलता है। कंपनी ने बताया है कि इसके लिए चार वर्ष के OS अपग्रेड और छह वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए गए हैं। 

Advertisement

इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट और रियर कैमरा 4K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करते हैं। हाल ही में कंपनी ने T4R 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm MediaTek Dimensity 7400 दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सबसे स्लिम क्वाड‑कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.