भारत में चीनी कंपनी Xiaomi की हालत पतली, Samsung को पछाड़कर ये दूसरी चाइनीज कंपनी बनी नंबर-1

चाइनीज ब्रांड Vivo ने Samsung को पीछे छोड़ स्मार्टफोन मार्केट में पहला नम्बर हासिल कर लिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अगस्त 2023 16:06 IST
ख़ास बातें
  • वीवो का मार्केट शेयर 16 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
  • सैमसंग कंपनी का मार्केट शेयर 15.7 प्रतिशत है।
  • Realme का मार्केट शेयर 12.6 प्रतिशत है।

चाइनीज ब्रांड Vivo ने Samsung को पीछे छोड़ स्मार्टफोन मार्केट में पहला नम्बर हासिल कर लिया है।

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में कुछ समय पहले तक दबदबा रखने वाली चीनी ब्रैंड Xiaomi को पहले Samsung ने पछाड़ दिया था। कुछ समय तक Samsung भारत की नम्बर 1 स्मार्टफोन ब्रैंड की पोजीशन पर काबिज रही। लेकिन अब आश्चर्यजनक रूप से इन दोनों दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ एक और चीनी ब्रैंड ने भारत में नम्बर की पोजीशन हासिल की है। यह नाम Vivo का है। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है कि Vivo अब Samsung और Xiaomi को पछाड़ भारत की नम्बर 1 स्मार्टफोन ब्रैंड बन गई है। 

चाइनीज ब्रांड Vivo ने Samsung को पीछे छोड़ स्मार्टफोन मार्केट में पहला नम्बर हासिल कर लिया है।Forbes के हवाले से IDC की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। यहां लिस्ट में दूसरा नम्बर सैमसंग को मिला है। कोरिया की कंपनी सैमसंग कुछ समय पहले भारत में सबसे ज्यादा मार्केट शेयर के साथ नम्बर वन पर बनी हुई थी। आईडीसी के आंकड़ों के मुताबिक भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों की लिस्ट में तीसरा नम्बर Realme ने हासिल किया है। 

Oppo इस लिस्ट में चौथे नम्बर पर है। यानि कि Xiaomi को चौथे स्थान पर भी जगह नहीं मिली है, और यह अब पांचवें नम्बर पर खिसक गई है। मार्केट शेयर की बात करें तो Vivo ने दूसरी तिमाही के अंत तक 16 प्रतिशत का शेयर हासिल कर लिया था। वहीं, पिछले साल से तुलना करें तो इसी अवधि के दौरान कंपनी का मार्केट शेयर 14.5 प्रतिशत था। 

Samsung के मार्केट शेयर की बात करें तो यह अब भारत में स्मार्टफोन बेचने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी का मार्केट शेयर 15.7 प्रतिशत है। वहीं, पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसका मार्केट शेयर 16.3 प्रतिशत था। वीवो ने अब 16 प्रतिशत का मार्केट शेयर हासिल कर लिया, और साथ ही साथ सैमसंग के मार्केट शेयर में गिरावट आ गई जिससे वीवो को दोहरा लाभ मिला है। वहीं, तीसरे नम्बर की कंपनी Realme की बात करें तो यह मार्केट शेयर के मामले में 12.6 प्रतिशत हासिल कर चुकी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Xiaomi, Vivo, oppo, realme

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  6. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  8. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  9. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  10. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.