Vivo जल्द लाएगी नया 5G फोन, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

लिस्टिंग के अनुसार आगामी Vivo फोन में 6.44 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले फीचर होगा। यह आगामी फोन अज्ञात ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz होगी।

Vivo जल्द लाएगी नया 5G फोन, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

सामने आई तस्वीरों में फोन का ब्लू बैक पैनल देखा जा सका

ख़ास बातें
  • आगामी Vivo स्मार्टफोन का मॉडल नंबर V2031EA है
  • इस वीवो फोन की बैटरी 4,020 एमएएच की हो सकती है
  • सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है
विज्ञापन
Vivo चीनी मार्केट के लिए नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। इस नए स्मार्टफोन का मॉडल नंबर V2031EA है, जो कि चीनी रेगुलेट्री बॉडी TENAA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग में फोन के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है, जिसमें कैमरा, डिज़ाइन, रैम और स्टोरेज विकल्प जैसी सभी जानकारियां शामिल है। हालांकि, आगामी वीवो फोन के साथ कोई नाम एसोसिएट नहीं है, तो अभी साफ नहीं है कि इस आगामी फोन का नाम क्या होगा और न ही फिलहाल कंपनी ने इस फोन से संबंधित कोई जानकारी सार्वजनिक की है। मॉडल नंबर V2031EA की वीवो फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और ब्लू कलर विकल्प के साथ लिस्ट है।

TENAA लिस्टिंग में Vivo स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2031EA के साथ लिस्ट है, जिसके अनुसार यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। इसके अलावा इसमें 6.44 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले फीचर होगा। यह आगामी फोन अज्ञात ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz होगी। इस लिस्टिंग में 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प के साथ 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज विकल्प का उल्लेख किया गया है। सटिक कॉन्फिग्रेशन फिलहाल साफ नहीं है।  

फोटोग्राफी के लिए इस वीवो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

फोन की बैटरी 4,020 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें ग्रेविटी सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट सेंसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा TENAA लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। डायमेंशन की बात करें, तो वीवो फोन 161x74.04x7.73mm का होगा और इसका भार 171.7 ग्राम होगा।

डिज़ाइन की बात करें, तो TENAA लिस्टिंग में सामने आई तस्वीरों में फोन का ब्लू बैक पैनल और बैक पैनल पर बायीं ओर स्थित कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है। फोन का प्राइमरी कैमरा बाकि दो कैमरे से बड़ा दिखा है, जिससे संकेत मिलता है कि इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन (OIS) शामिल हो सकता है। इस फोन में वीवो का गिम्बल कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है, जो इससे पहले हम सभी Vivo X51 5G में देख चुके हैं। तस्वीर में फोन का फ्रंट पैनल साफ देखा नहीं जा सका। तो ऐसे में यह बताना मुश्किल होगा कि यह फोन होल-पंच डिज़ाइन के साथ आएगा या फिर नॉच डिज़ाइन के साथ। फोन में वॉल्यूम और पावर बटन को स्क्रीन के दायीं ओर स्थित किया जाएगा।

TENAA लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले Gizmochina द्वारा सार्वजनिक की गई थी, लेकिन बाद में Gadgets 360 ने इसकी स्वतंत्र रूप से भी जांच की। फिलहाल वीवो ने इस फोन से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी है और न ही यह बताया है कि इस फोन को क्या कहा जाएगा और यह कब लॉन्च होगा।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4315 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2376 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V2031EA, TENAA
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »