Vivo Apex 2019 Concept Phone से उठा पर्दा, जानें इसकी खासियतें

Vivo ने अपने Vivo Apex 2019 कंसेप्ट फोन से पर्दा उठा लिया है। इस स्मार्टफोन में कोई फिज़िकल बटन नहीं है और ना ही कोई सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Vivo Apex 2019 Concept Phone से उठा पर्दा, जानें इसकी खासियतें
ख़ास बातें
  • Vivo Apex 2019 एक कंसेप्ट फोन है
  • वीवो एपेक्स 2019 में कोई फिज़िकल बटन नहीं है
  • Vivo Apex 2019 एक 5जी स्मार्टफोन है
विज्ञापन
Vivo ने अपने Vivo Apex 2019 कंसेप्ट फोन से पर्दा उठा लिया है। इस स्मार्टफोन में कोई फिज़िकल बटन नहीं है और ना ही कोई सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo Apex 2019 की पहली झलक मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में मिल सकती है। बता दें कि यह एक कंसेप्ट फोन है। ऐसे में लॉन्च के वक्त हैंडसेट में आमूलचूल बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। Vivo Apex 2019 में ऑल-डिस्प्ले डिज़ाइन होगा, कोई नॉच या पंच होल नहीं। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर ही चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए कनेक्टिंग पिन होंगे। गौर करने वाली बात है कि इस हफ्ते ही Meizu Zero को लॉन्च किया गया था जिसमें कोई फिज़िकल बटन या पोर्ट नहीं है।

क्योंकि यह एक कंसेप्ट फोन है, इसलिए कोई रिलीज तारीख नहीं दी गई है। हो सकता है कि यह कभी रिलीज ही नहीं किया जाए। ऐसे में कीमत को लेकर सवाल ही नहीं उठता है। कंपनी ने इस फोन के चुनिंदा स्पेसिफिकेशन के बारे में बताया है, ताकि यूज़र Vivo की इस कोशिश को आंक पाएं। सबसे अहम Vivo Apex 2019 का डिज़ाइन है, जो भविष्य में चलन में आ सकता है।
 
vivoapex2019

वीवो एपेक्स 2019 में कोई फिज़िकल बटन नहीं है। यूज़र को क्विक एक्शन्स के लिए प्रेशर व गेस्चर्स को इस्तेमाल में लाना होगा। वीवो ने इस टेक्नोलॉजी को टच सेंसर का नाम दिया है। यह टेक्नोलॉजी कैपसिटिव टच और प्रेशर सेंसिंग पर आधारित है। इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके बारे में कंपनी ने पूरे डिस्प्ले पर काम करने का दावा किया है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, फोन में कोई हेडफोन जैक नहीं है। लेकिन इसमें पिछले हिस्से पर मैगनेटिक पिन्स हैं। इसे मैगपोर्ट का नाम दिया गया है। यह चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर को सपोर्ट करेगा। फोन में डिस्प्ले के चारों किनारे पर बेहद ही पतले बेज़ल हैं।

पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है, वर्टिकल पोज़ीशन में। इसके बारे में कंपनी ने विस्तार से नहीं बताया है। फोन में सेल्फी कैमरे को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा है या नहीं, यह भी फिलहाल रहस्य ही है। खुलासा को फोन को लॉन्च करने के बाद ही हो पाएगा।

Vivo Apex 2019 हैंडसेट 5G सपोर्ट के साथ आएगा। यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन एक्स50 5जी मॉडम, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम के साथ आएगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »