• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • वीडियोकॉन ने लॉन्च किया पैनिक बटन वाला क्यूब 3 स्मार्टफोन, जानें कीमत

वीडियोकॉन ने लॉन्च किया पैनिक बटन वाला क्यूब 3 स्मार्टफोन, जानें कीमत

वीडियोकॉन ने लॉन्च किया पैनिक बटन वाला क्यूब 3 स्मार्टफोन, जानें कीमत
विज्ञापन
वीडियोकॉन ने बुधवार को भारत में नया स्मार्टफोन क्यूब 3 लॉन्च किया है। यह पैनिक बटन से लैस है। याद रहे कि इस फ़ीचर को भारत सरकार द्वारा हर मोबाइल के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। 4जी वॉयस ओवर एलटीई से लैस वीडियोकॉन क्यूब 3 की कीमत 8,490 रुपये है और यह देशभर के ऑफलाइन स्टोर में मिलेगा।

कंपनी ने जानकारी दी है कि इस स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ वह पैनिक बटन को अपने सारे हैंडसेट का हिस्सा बनाएगी। पैनिक बटन एसओएस-बी सेफ ऐप के अंदर मौजूद है। कंपनी ने बताया है कि आपातकालीन परिस्थिति में पावर बटन दबाकर इमरजेंसी कॉन्टेक्ट को संदेश भेजना संभव होगा।

एसओएस-बी सेफ में अलर्ट, वॉक विथ मी और रीच ऑन टाइम जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। यूज़र इन फ़ीचर का इस्तेमाल स्मार्टफोन के स्टेटस बार से ही कर सकते हैं। यह ऐप जीपीएस का इस्तेमाल करके नजदीकी पुलिस स्टेशन और अस्पताल के बारे में बताएगा।

डुअल सिम वीडियोकॉन क्यूब 3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास और ड्रैगनट्रेल एक्स प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी रैम।

वीडियोकॉन क्यूब 3 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें पीडीएएफ फ़ीचर मौजूद है और साथ में डुअल-एलईडी फ्लैश मिलेगा। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4जी, वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6735व्यू
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Android, India, Videocon
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  7. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  10. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »