Unihertz Titan 2 कीबोर्ड फोन 50MP कैमरा, 5050mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Unihertz ने आधिकारिक स्तर पर नया स्मार्टफोन Unihertz Titan 2 लॉन्च कर दिया है।

Unihertz Titan 2 कीबोर्ड फोन 50MP कैमरा, 5050mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Unihertz

Unihertz Titan 2 में 4.5 इंच की स्क्वाअर प्राइमरी डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Unihertz Titan 2 में 4.5 इंच की स्क्वाअर प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है।
  • Unihertz Titan 2 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Unihertz Titan 2 में 5,050mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Unihertz ने आधिकारिक स्तर पर नया स्मार्टफोन Unihertz Titan 2 को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन मॉडर्न युग में फिजिकल कीबोर्ड की याद दिलाता है। कंपनी ने फोन के लिए Kickstarter कैंपेन भी शुरू किया है। यहां हम आपको Titan 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Unihertz Titan 2 Price


Unihertz Titan 2 को शुरुआती यूजर्स $269 (लगभग 23,106 रुपये) एक यूनिट रिजर्व कर सकते हैं, जबकि रिटेल कीमत करीब $399 (लगभग 34,272 रुपये) होने की उम्मीद है। Titan 2 अब किकस्टार्टर क्राउडफंडिंग कैंपेन के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी डिलीवरी अक्टूबर 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। Titan 2 ग्लोबल और यूएस-स्पेसिफिक कलर्स में उपलब्ध होगा, जिसमें नेटवर्क बैंड सपोर्ट में अंतर होगा।


Unihertz Titan 2 Features, Specifications


Unihertz Titan 2 में 4.5 इंच की स्क्वाअर प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉल्यूशन 1440 x 1440 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं रियर में 2 इंच की एक सेकेंडरी डिस्प्ले भी है, जिसका रेजोल्यूशन 410 x 502 पिक्सल है। यह नोटिफिकेशन, विजेट डिस्प्ले करने के साथ सेल्फी प्रीव्यू स्क्रीन के तौर पर भी काम कर सकती है। प्राइमरी स्क्रीन के नीचे एक फिजिकल QWERTY कीबोर्ड है, जिसे बेहतर टच फीडबैक के लिए फिर से रिडिजाइन किया गया है। यह हर की के लिए स्वाइप जेस्चर और शॉर्टकट असाइनमेंट का सपोर्ट करता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Titan 2 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया गया है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Titan 2 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 3.4x ऑप्टिकल जूम वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लि ऑटोफोकस वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 12GB LPDDR5 RAM और 512GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 5,050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में डयूल सिम सपोर्ट, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.4, एक इंफ्रारेड पोर्ट, वाई-फाई 6, ड्यूल बैंड जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की मोटाई 10.8 मिमी और वजन 235 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »