Unihertz Tank 3 स्‍मार्टफोन 23800mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Unihertz Tank 3 : Unihertz Tank 3 के प्राइस 499.99 डॉलर (लगभग 41,643 रुपये) हैं।

Unihertz Tank 3 स्‍मार्टफोन 23800mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Photo Credit: ithome

कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 1800 घंटे का स्‍टैंडबाय टाइम दे सकती है। इसके जरिए 118 घंटे की कॉल हो सकती हैं।

ख़ास बातें
  • Unihertz Tank 3 स्‍मार्टफोन हुआ लॉन्‍च
  • 23800mAh बैटरी दी गई है इस स्‍मार्टफोन में
  • इस फोन में 6.79 इंच का डिस्प्ले है
विज्ञापन
23800mAh Battery Smartphone : किसी स्‍मार्टफोन में कितनी पावरफुल बैटरी हो सकती है? हमारी सोच 5 हजार एमएएच से 7 हजार एमएएच तक जाती है, क्‍योंकि उसके बाद तो टैबलेट का नंबर आ जाता है। हकीकत में ऐसा नहीं है। चीन में एक स्‍मार्टफोन को 23800mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च किया गया है। Unihertz (यूनिहर्ट्ज) नाम का ब्रैंड जो बहुत ज्‍यादा चर्चित नहीं है, उसने यह डिवाइस लॉन्‍च की है। यह कंपनी कीपैड वाले फोन और कॉम्‍पैक्‍ट स्‍मार्टफोन बनाने के लिए जानी जाती है। अब Unihertz ने Tank 3 नाम से एक डिवाइस पेश की है।  
 

Unihertz Tank 3 Price 

Unihertz Tank 3 के प्राइस 499.99 डॉलर (लगभग 41,643 रुपये) हैं। यह AliExpress पर सेल किया जा रहा है। 
 

Unihertz Tank 3 Specification  

Unihertz Tank 3 अपनी सीरीज का तीसरा स्‍मार्टफोन है। सबसे खास कि यह एक 5जी स्‍मार्टफोन है। इसमें दी गई 23,800mAh की बैटरी फोन को जबरदस्‍त ताकत देती है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 1800 घंटे का स्‍टैंडबाय टाइम दे सकती है। इसके जरिए 118 घंटे की कॉल हो सकती हैं। पूरे दो दिन इस फोन के साथ वीडियो चलाए जा सकते हैं और 38 घंटे गेमिंग की जा सकती है। 

इस फोन में 6.79 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 2460 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन सेंसर 200MP का है। साथ में 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 64MP का नाइट विजन कैमरा दिया गया है। फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा है।

Unihertz Tank 3 में मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 8200 प्रोसेसर है। इसके साथ 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्‍टोरेज दिया गया है। फोन की पावरफुल बैटरी को चार्ज करने के लिए 120W की वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट है। यह फोन रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है यानी अन्‍य डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। 

एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलने वाला यह स्‍मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। फोन में फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की खूबी भी दी गई है। हालांकि यह एक वजनी डिवाइस है, जो वजन में 666 ग्राम की है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
लेटेस्ट टेक ख़बरें »