अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का टैरिफ वॉर, iPhone की बढ़ेगी कीमतें?

अगर Apple को इन टैरिफ से छूट नहीं मिलती और कंपनी खुद अतिरिक्त लागत वहन करती है, तो Citi के अनुमान के मुताबिक, Apple की ग्रॉस मार्जिन पर 9% तक की गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2025 15:56 IST
ख़ास बातें
  • Donald Trump ने नए टैरिफ लागू करने की घोषणा की है
  • यह फैसला विदेशी प्रोडक्शन हब्स को सीधे प्रभावित करेगा
  • Apple का 90% से अधिक मैन्युफैक्चरिंग चीन में होता है
Apple को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने नए टैरिफ लागू करने की घोषणा की है, जो विदेशी प्रोडक्शन हब्स को सीधे प्रभावित करेंगे। क्योंकि Apple का 90% से अधिक मैन्युफैक्चरिंग चीन में होता है, इसलिए यह नई व्यापार नीति कंपनी के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है। नए टैरिफ स्ट्रक्चर के तहत चीन से इंपोर्टेड प्रोडक्ट्स पर 34% अतिरिक्त शुल्क लगेगा, जो पहले से मौजूद 20% टैरिफ के अलावा होगा। इसके अलावा, भारत से इंपोर्ट हुए प्रोडक्ट्स पर 26% टैरिफ लगाया जाएगा। 9 अप्रैल से लागू होने वाले इन शुल्कों के कारण Apple की लागत बढ़ सकती है और इसका असर कंपनी के मुनाफे पर पड़ सकता है।

अगर Apple को इन टैरिफ से छूट नहीं मिलती और कंपनी खुद अतिरिक्त लागत वहन करती है, तो Citi के अनुमान (Via NDTV Profit) के मुताबिक, Apple की ग्रॉस मार्जिन पर 9% तक की गिरावट आ सकती है। इसका सीधा असर iPhone की कीमतों और कंपनी के कुल मुनाफे पर पड़ सकता है। भारत में होने वाले प्रोडक्शन पर 26% का टैरिफ अपेक्षाकृत कम प्रभाव डालेगा, लेकिन फिर भी ग्रॉस मार्जिन में 0.5% तक की गिरावट संभव है। 
Advertisement

फिलहाल, इस बात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है कि Apple इस एक्स्ट्रा लागत को ग्राहकों पर डालकर कीमतें बढ़ाएगी या फिर लागत को खुद झेलेगी।

नए टैरिफ के ऐलान के बाद बुधवार को Apple के शेयरों में 5.6% की गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार बंद होने के बाद ट्रेडिंग में कंपनी के शेयर $211.32 तक गिर गए, जबकि बाजार बंद होते समय यह $223.89 पर थे। इस साल अब तक Apple के शेयरों में 11% तक की गिरावट आ चुकी है। हालांकि, कंपनी पिछले कुछ समय से चीन पर अपनी निर्भरता कम करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी भी उसकी मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा चीन में ही होता है।
Advertisement

अमेरिका ने केवल चीन और भारत ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों पर भी भारी टैरिफ लगाए हैं। कंबोडिया पर 49%, थाईलैंड पर 36%, जापान पर 24%, दक्षिण कोरिया पर 25%, स्विट्जरलैंड पर 31%, और वियतनाम पर 46% का टैरिफ लगाया गया है। यहां तक कि अमेरिका के कुछ सहयोगी देशों जैसे इजराइल (17%) और ब्रिटेन (10%) को भी टैरिफ से छूट नहीं दी गई है। यूरोपीय यूनियन को भी 20% शुल्क का सामना करना पड़ेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  2. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  3. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  2. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  3. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  4. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  5. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  6. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  8. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  9. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  10. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.