इस एंड्रॉयड फोन में कॉल और मैसेज के लिए बने हैं फ़ीचर फोन जैसे बटन

इस एंड्रॉयड फोन में कॉल और मैसेज के लिए बने हैं फ़ीचर फोन जैसे बटन
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में हैं फिज़िकल बटन
  • शार्प बेसियो 2 स्मार्टफोन की बिक्री जापान में 5 अगस्त से शुरू होगी
  • इसमें 2 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
विज्ञापन
जापान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने स्थानीय मार्केट में पहला एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद अब फिर कुछ नया करने की कोशिश की है। इस बार कंपनी ने एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाला ऐसा स्मार्टफोन पेश किया है जिसमें कॉल और मैसेज के लिए फ़ीचर फोन की तरह फिज़िकल बटन दिए गए हैं। इन बटन की मदद से यूज़र आसानी से फोन के डायलर और मैसेजेज एक्सेस कर पाएंगे।

शार्प बेसियो 2 (एसएचवी36) स्मार्टफोन की बिक्री जापान में 5 अगस्त से शुरू होगी। यह डार्क ब्लू, डार्क रेड और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन को वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें तीन ऑन-स्क्रीन बटन भी मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल कॉन्टेक्ट असाइन करने के लिए किया जा सकता है। अफसोस की बात यह है कि इस हैंडसेट की कीमत का खुलासा स्थानीय मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के दौरान किया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो बेसियो 2 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) इजीज़ो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 डिस्प्ले हैI इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित बेसियो 2 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इस पर प्रोटेक्शन के तौर पर एक स्लाइड होने वाली कवर भी दी गई है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर एलईडी फ्लैश से लैस है। स्मार्टफोन को आईपीएक्स5/आईपीएक्स8 सर्टिफिकेशन मिले हैं, यानी यह वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है।

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो शार्प बेसियो 2 स्मार्टफोन 4जी एलटीई के साथ ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी फ़ीचर से लैस होगा। इसमें 2810 एमएएच की बैटरी है। जापानी कंपनी ने फिलहाल शार्प बेसियो 2 को भारत के बाहर लॉन्च करने के संबंध में कुछ नहीं बताया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Sharp, Sharp Basio 2 Specifications, Sharp Mobiles
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »