Rs 8,000 से भी कम की कीमत में लॉन्च होगा नया Tecno Spark स्मार्टफोन

पिछल महीने कंपनी ने Tecno Pop 5 LTE, Tecno Pop 5 Pro और Tecno Pova Neo स्मार्टफोन को भारत में क्रमश: 12 जनवरी, 19 जनवरी और 20 जनवरी को लॉन्च किया था। टेक्नो पॉप 5 एलटीई और टेक्नो पॉप 5 प्रो फोन Android 11 (Go edition) पर काम करता है।

Rs 8,000 से भी कम की कीमत में लॉन्च होगा नया Tecno Spark स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • आगामी Tecno स्मार्टफोन Amazon के जरिए खरीदा जा सकेगा
  • आगामी टेक्नो स्पार्क फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने नहीं आई है
  • कंपनी ने इस साल की शुरुआत में ही कई फोन लॉन्च कर दिए हैं
विज्ञापन
Tecno कंपनी एक नया किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जो कि 6 जीबी रैम के साथ इस महीने के अंत में Spark स्मार्टफोन लाइनअप के तहत पेश किया जाएगा। यह जानकारी कंपनी ने शुक्रवार को कंफर्म की। फिलहाल, कंपनी ने इस आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। टेक्नो का कहना है कि आगामी स्मार्टफोन में 'फ्लैगशिप-ग्रेड' के स्पेसिफिकेशन मिलेंगे, जिसकी कीमत 8,000 रुपये के अंदर होगी।

Tecno Spark सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह भारत में इस महीने के अंत तक लॉन्च होगा और यह खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध होगा, जिसकी जानकारी कंपनी ने Gadgets 360 को कंफर्म की है। वहीं, इस स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम दी जाएगी। इसके अलावा, स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स जैसे प्रोसेसर, स्क्रीन साइज़ और रिजॉल्यूशन, कैमरा व बैटरी आदि की जानकारी का खुलासा होना रहता है। हाल ही में कंपनी ने Tecno Spark 8C फोन को भी पेश किया था, जिसे भारत में लॉन्च होना रहता है।

टेक्नो इस साल पहले ही भारत में कई स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है, जिसमें नया Tecno Pova 5G शामिल है जिसे 8 फरवरी को लॉन्च किया गया था। यह कंपनी का पहला 5जी कनेक्टिविटी के साथ आने वाला फोन है। यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलती है। टेक्नो पोवा 5जी में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। यह फोन स्टैंडबाय पर 32 दिन और 183 घंट का म्यूज़िक प्लेबैक प्रदान करता है।

पिछल महीने कंपनी ने Tecno Pop 5 LTE, Tecno Pop 5 Pro और Tecno Pova Neo स्मार्टफोन को भारत में क्रमश: 12 जनवरी, 19 जनवरी और 20 जनवरी को लॉन्च किया था। टेक्नो पॉप 5 एलटीई और टेक्नो पॉप 5 प्रो फोन Android 11 (Go edition) पर काम करता है और इसमें 6.52 इंच एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मौजूद है। टेक्नो पोवा नियो मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 6.8 एचडी प्लस DotNotch डिस्प्ले मौजूद है। Tecno Pop 5 LTE की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जबकि टेक्नो पॉप 5 प्रो और टेक्नो पोवा नियो 6,000mAh बैटरी के साथ आता है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + AI lens
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1612 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 900
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tecno Spark, Tecno Spark Series, Tecno, Tecno India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »