Tecno Spark 6 Air का 3 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च हुआ भारत में, जानें दाम

Tecno Spark 6 Air के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को 8,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। बता दें कि Tecno Spark 6 Air का 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल पहले से 7,999 रुपये में उपलब्ध है।

Tecno Spark 6 Air का 3 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च हुआ भारत में, जानें दाम
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर आधारित HiOS 6.2 पर चलता है Tecno Spark 6 Air
  • Tecno Spark 6 Air में 7 इंच की स्क्रीन
  • Tecno Spark 6 Air में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है
विज्ञापन
Tecno Spark 6 Air हैंडसेट का 3 जीबी रैम वेरिेएंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है। बता दें कि फोन का 2 जीबी रैम मॉडल बीते महीने ही मार्केट में उतारा गया था। 3 जीबी रैम के साथ आपको फोन में 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी। कंपनी का कहना है कि टेक्नो स्पार्क 6 एयर के नए वेरिएंट को खास मौके पर लॉन्च किया गया है। दरअसल, कंपनी ने भारतीय मार्केट में तीन साल पहले कदम रखा था। अब उसने 50 लाख ग्राहकों का आंकड़ा छू लिया है।
टेक्नो स्पार्क 6 एयर के अहम फीचर्स में 6,000 एमएएच बैटरी और 7 इंच का डिस्प्ले शामिल है।
 

Tecno Spark 6 Air 3GB RAM price in India, sale

टेक्नो स्पार्क 6 एयर के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को 8,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। बता दें कि Tecno Spark 6 Air का 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल पहले से 7,999 रुपये में उपलब्ध है। टेक्नो स्पार्क 6 एयर का 3 जीबी रैम मॉडल अमेज़न इंडिया की साइट पर 21 अगस्त से उपलब्ध होगा। यह ऑफलाइन स्टोर्स में भी उपलब्ध होगा। ग्राहक फोन को कॉमेट ब्लैक और ओसियन ब्लू रंग में खरीद पाएंगे।
 

Tecno Spark 6 Air 3GB RAM specifications

टेक्नो स्पार्क 6 एयर के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर आधारित HiOS 6.2 पर काम करता है। इसमें 7-इंच का एचडी+ (720x1,640 पिक्सल) डॉट-नॉच डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.6 प्रतिशत है। यह 480 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट पर काम करता है और 2/ 3 जीबी रैम के साथ आता है।

फोटो और वीडियो के लिए Tecno Spark 6 Air में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर एक AI लेंस और एक 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।

Tecno Spark 6 Air में 32 जीबी स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और कुछ अन्य फीचर्स शामिल हैं। बैटरी की क्षमता 6,000mAh है और इसमें लगे सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। टेक्नो स्पार्क 6 एयर का डाइमेंशन 174.68x79.36x9.3 मिलीमीटर है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले7.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो ए22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »