Tecno Spark 50 5G vs Poco M8 5G vs Realme Narzo 90x 5G: जानें 20 हजार में कौन सा है बेस्ट?

Tecno ने भारत में नया किफायती स्मार्टफोन Tecno Spark 50 5G लॉन्च किया था, जिसका मुकाबला Poco M8 5G और Realme Narzo 90x 5G से हो रहा है।

Tecno Spark 50 5G vs Poco M8 5G vs Realme Narzo 90x 5G: जानें 20 हजार में कौन सा है बेस्ट?

Photo Credit: Tecno/Poco/Realme

Tecno Spark 50 5G vs Poco M8 5G vs Realme Narzo 90x 5G

ख़ास बातें
  • Tecno Spark 50 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर है।
  • Poco M8 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है।
  • Realme Narzo 90x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है।
विज्ञापन

Tecno ने भारत में नया किफायती स्मार्टफोन Tecno Spark 50 5G लॉन्च किया था, जिसका मुकाबला Poco M8 5G और Realme Narzo 90x 5G से हो रहा है। Tecno Spark 50 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया है। जबकि Poco M8 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर आता है। वहीं Realme Narzo 90x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Tecno Spark 50 5G, Poco M8 5G और Realme Narzo 90x 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं। 

Tecno Spark 50 5G vs Poco M8 5G vs Realme Narzo 90x 5G

कीमत और स्टोरेज

Tecno Spark 50 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये है। जबकि Poco M8 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं Realme Narzo 90x 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है।


डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Tecno Spark 50 5G में 6.78 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1576 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 560 निट्स ब्राइटनेस है। वहीं Poco M8 5G में 6.77 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Realme Narzo 90x 5G में 6.80 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1570 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। 

प्रोसेसर

Tecno Spark 50 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया है। जबकि Poco M8 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Realme Narzo 90x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Tecno Spark 50 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 के साथ आता है। जबकि Poco M8 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करता है। वहीं Realme Narzo 90x 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है।

कैमरा सेटअप

Tecno Spark 50 5G के रियर में f/1.85 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। जबकि Poco M8 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Realme Narzo 90x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Tecno Spark 50 5G में 5जी, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Poco M8 5G में 5जी, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। जबकि Realme Narzo 90x 5G में 5जी, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 5, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। 

बैटरी बैकअप

Tecno Spark 50 5G में 6500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Poco M8 5G में 5,520mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Realme Narzo 90x 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6400
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन720x1576 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and appealing design
  • Bright 120Hz AMOLED display
  • Smooth everyday performance
  • Long-term software update promise
  • कमियां
  • No HDR support
  • No ultra-wide camera
  • Noticeable bloatware
डिस्प्ले6.77 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 6 Gen 3
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5520 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2392 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Shark 2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा है बेस्ट?
  2. iQOO 16 में मिल सकता है 2K 'अल्ट्रा-हाई' रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
  3. Xiaomi 17T Pro में  मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  5. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  7. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Shark 2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s
  10. Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »