Tecno जल्द लॉन्च करेगी पहला लेफ्ट-राइट फोल्डेबल स्मार्टफोन Phantom V

कंपनी ने बताया है कि इस महीने के अंत में होने वाले MWC में इसे लॉन्च किया जाएगा। यह पहला लेफ्ट-राइट फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 फरवरी 2023 16:46 IST
ख़ास बातें
  • इस महीने के अंत में होने वाले MWC में इसे लॉन्च किया जाएगा
  • Phantom V Fold में MediaTek का Dimensity 9000+ SoC प्रोसेसर होगा
  • यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold की तरह लग रहा है

कंपनी की Tecno सीरीज में हाई-एंड स्मार्टफोन्स शामिल हैं

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Tecno अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Phantom V Fold लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने बताया है कि इस महीने के अंत में होने वाले MWC में इसे लॉन्च किया जाएगा। यह पहला लेफ्ट-राइट फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। कंपनी की Tecno सीरीज में हाई-एंड स्मार्टफोन्स शामिल हैं। 

Phantom V Fold में MediaTek का Dimensity 9000+ SoC प्रोसेसर होगा। Tecno के जनरल मैनेजर, Jack Guo ने बताया, "Phantom V Fold के साथ हम एक अन्य उपलब्धि हासिल करने जा रहे हैं। यह पहला लेफ्ट-राइट फोल्डेबल स्मार्टफोन है।" इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने MediaTek के साथ अपनी पार्टनरशिप को भी आगे बढ़ाया है। MediaTek के वाइस प्रेसिडेंट, Finbarr Moynihan ने कहा, "यह चिप Tecno को एक पावरफुल एक्सपीरिएंस के साथ Phantom V Fold को लॉन्च करने में सक्षम बनाएगा।" 
Advertisement

इस स्मार्टफोन का रियर पार्ट तीन कैमरों से लैस है। फैंटम विजन वी फोल्डेबल फोन जो कि हाल ही में एक कॉन्सेप्ट के तौर पर दिखाया गया था, उसी कैमरा सेंसर डिजाइन जैसा है। कैमरा लेंस के साइड में एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है। Tecno Phantom V Fold में टॉप सेंटर पर होल-पंच कटआउट के साथ एक्सटर्नल डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने डिस्प्ले के साइज की जानकारी नहीं दी है। यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold की तरह लग रहा है, क्योंकि डिस्प्ले थोड़ा लंबा है, लेकिन उतना चौड़ा नहीं है। 

कंपनी के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के भारत में भी लॉन्च होने की संभावना है। हाल ही में लीक हुई लाइव इमेज में यह फोल्डेबल फोन एक प्रोटेक्टिव केस में नजर आ रहा है। हालांकि, प्रोटेक्टिव केस से फोन का डिजाइन छिपा हुआ नजर आ रहा है लेकिन इसमें कैमरा सेंसर प्लेसमेंट दिख रहा है। कंपनी ने हाल ही में Tecno Pop 7 Pro स्मार्टफोन को अफ्रीका में में लॉन्च किया था। डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के लिहाज से Tecno Pop 7 Pro कंपनी के पहले से मौजूद Tecno Spark Go 2023 का रीब्रांडेड वर्जन लग रहा है। Tecno Pop 7 Pro में 6.56 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1612 पिक्सल है। इसका टच सैंपलिंग रेट 120Hz और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। इसमें f/1.85 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और AI लेंस दिया गया है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.