13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Tecno Pop 7 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास

Tecno Pop 7 Pro का 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट नाइजीरियाई और युगांडा के चुनिंदा मार्केट्स में NGN  64,000 यानी कि लगभग 11,400 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Tecno Pop 7 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास

Photo Credit: Tecno

Tecno Spark Go 2023 को जनवरी में लॉन्च किया गया था।

ख़ास बातें
  • Tecno Pop 7 Pro स्मार्टफोन को अफ्रीकी बाजारों में लॉन्च कर दिया है।
  • Tecno Pop 7 Pro में 6.56 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले है।
  • Teco Pop 7 Pro में f/1.85 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।
विज्ञापन
Tecno ने Tecno Pop 7 Pro स्मार्टफोन को अफ्रीकी बाजारों में लॉन्च कर दिया है। यह फोन बिक्री के लिए नाइजीरिया और यूगांडा में उपलब्ध हो गया है, लेकिन अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नहीं किया है। खबर लिखे जाने तक यह स्मार्टफोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लिस्ट नहीं हुआ था। डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के मामले में Tecno Pop 7 Pro, Tecno Spark Go 2023 का रीब्रांडेड वर्जन लगता है। आपको बता दें कि Spark Go 2023 को हाल ही में लॉन्च किया गया था। यहां हम आपको Tecno Pop 7 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Tecno Pop 7 Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो कई साइट्स के मुताबिक, Tecno Pop 7 Pro का 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट नाइजीरियाई और युगांडा के चुनिंदा मार्केट्स में NGN  64,000 यानी कि लगभग 11,400 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन कम से कम दो कलर ऑप्शन Turquoise Cyan और Atlantic Blue में उपलब्ध है। इस फोन को भारत में हाल ही में लॉन्च हुए Tecno Spark Go 2023 के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है।
 

Tecno Pop 7 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Tecno Pop 7 Pro में 6.56 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1612 पिक्सल है, टच सैंपलिंग रेट 120Hz और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। प्रोसेसर की बात करें तो यह क्वाड कोर MediaTek Helio A22 SoC से लैस है। इस फोन में 6GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Tecno Pop 7 Pro में f/1.85 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और AI लैंस दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ड्यूल सिम 4G VoLTE, वाई-फाई 2.4GHz, ब्लूटूथ 5.0, ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी दी गई है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो Tecno के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.86 mm, चौड़ाई 75.51 mm, मोटाई 8.9 mm है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 mAh एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Android 12
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »