Tecno Pova Curve 2 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,750mAh हो सकती है बैटरी

आगामी स्मार्टफोन की Google Play Console पर लिस्टिंग हुई है। Tecno Pova Curve 2 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जनवरी 2026 22:00 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया जा सकता है
  • Tecno Pova Curve 2 में 7,750 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • यह पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Tecno Pova Curve 5G की जगह लेगा

यह पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Tecno Pova Curve 5G की जगह लेगा

चाइनीज हैंडसेट मेकर Tecno का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Tecno Pova Curve 2 के डिजाइन का कंपनी ने टीजर दिया है। यह पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Tecno Pova Curve 5G की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हुई है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Tecno ने आगामी स्मार्टफोन के एक हिस्से का टीजर दिया है। देश में इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जाएगा। आगामी कुछ सप्ताह में Tecno Pova Curve 2 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अधिक जानकारी मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में कर्व्ड ऐज दिख रही हैं। इससे पहले दिए गए एक टीजर में Tecno Pova Curve 2 के रियर पैनल पर एक बड़े कैमरा मॉड्यूल के अंदर सर्कुलर कैमरा कटआउट होने का संकेत मिला था। इसका डिजाइन Tecno Pova Curve 5G के समान हो सकता है। 

Advertisement

आगामी स्मार्टफोन की Google Play Console पर लिस्टिंग हुई है। Tecno Pova Curve 2 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 दिया जा सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। Tecno Pova Curve 2 की TUV सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 1,080 × 2,364 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,750 mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

हाल ही में भारत में Tecno Spark Go 3 को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 का इस्तेमाल किया गया है। Tecno Spark Go 3 में 6.74 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें सिंगल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन को 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।  यह Android 15 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कंपनी का ऑफलाइन कॉलिंग फीचर दिया गया है, जिससे यूजर्स Tecno के अन्य यूजर्स के साथ 1.5 किलोमीटर के दायरे में बिना नेटवर्क के बिना भी कनेक्ट कर सकेंगे। Tecno Spark Go 3 की 5,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.