48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Tecno Pop 9 5G फोन Rs 10 हजार से कम में लॉन्‍च

Tecno Pop 9 5G स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। ये कंपनी की बजट डिवाइस है और 48MP कैमरा व NFC सपोर्ट जैसी खूबियों से पैक्‍ड है।

48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Tecno Pop 9 5G फोन Rs 10 हजार से कम में लॉन्‍च

Tecno Pop 9 5G में 5,000mAh की बैटरी है। यह 18 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ख़ास बातें
  • Tecno Pop 9 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 10 हजार रुपये से कम है इसकी कीमत
  • फोन को प्री-बुक किया जा सकता है
विज्ञापन
Tecno Pop 9 5G स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। ये कंपनी की बजट डिवाइस है और 48MP कैमरा व NFC सपोर्ट जैसी खूबियों से पैक्‍ड है। नए टेक्‍नो फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर लगा है। फ‍िलहाल इसे प्री-बुक किया जा सकता है। सेल में यह अक्‍टूबर में आएगा। नया टेक्‍नो फोन Tecno Pop 8 का सक्‍सेसर है, जिसे प‍िछले साल पेश किया गया था। भारत में इसकी कीमत 10 हजार रुपये से भी कम रखी गई है। 
 

Tecno Pop 9 5G Price in India, Availability

Tecno Pop 9 5G की भारत में कीमत शुरू होती है 9,499 रुपये से। यह 4GB + 64GB मॉडल के प्राइस हैं। 4GB + 128GB मॉडल के दाम 9999 रुपये हैं। इसकी प्री-बुकिंग एमेजॉन पर की जा सकती है। पहली सेल 7 अक्‍टूबर को होगी।  

एमेजॉन का कहना है कि 499 रुपये में फोन को प्री-बुक किया जा सकता है। वो पैसे एमेजॉन पे बैलेंस के तौर पर वापस कर दिए जाएंगे। फोन को तीन कलर ऑप्‍शंस- ऑरोरा क्लाउड, एज्‍योर स्काई और मिडनाइट शैडो में पेश किया गया है। कंपनी फोन के साथ दो कॉम्पलीमेंट्री फोन स्किन भी दे रही है। 
 

Tecno Pop 9 5G Specifications, Features

Tecno Pop 9 5G में डुअल सिम सपोर्ट है। एक एलसीडी स्‍क्रीन दी गई है, जिसके बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं है सिर्फ 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट का पता है। 

इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। उसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज मिलता है। 
Tecno Pop 9 5G में 48 मेगापिक्‍सल का Sony IMX582 रियर कैमरा है। एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है। डुअल स्‍पीकर्स इसमें लगे हैं, जो डॉल्‍बी एटमॉस को सपोर्ट करते हैं। 

Tecno Pop 9 5G में 5,000mAh की बैटरी है। यह 18 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में आईआर ब्‍लास्‍टर दिया गया है, जिससे इसे रिमोट की तरह यूज कर पाएंगे। 189 ग्राम वजन वाले Tecno Pop 9 5G को सेगमेंट का पहला 5जी बताया ज रहा है, जो एनएफसी को सपोर्ट करता है।  
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  7. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  8. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  9. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  10. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »