Tecno Phantom V Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, नोएडा की फैक्टरी में शुरू हुआ प्रोडक्शन

इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स - 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में उपलब्ध कराया जाएगा

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2023 12:32 IST
ख़ास बातें
  • यह देश में 11 अप्रैल को लॉन्च होगा और इसकी बिक्री 12 अप्रैल से शुरू होगी
  • इसकी बैटरी को 40 प्रतिशत तक 15 मिनट में चार्ज किया जा सकता है
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन के मार्केट में सैमसंग का पहला स्थान है

इसकी 5,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno ने पिछले महीने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में Tecno Phantom V Fold को पेश किया था। कंपनी ने बताया है कि इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का उसकी नोएडा की फैक्टरी में प्रोडक्शन किया जा रहा है। इस फैक्टरी की कैपेसिटी सालाना 2.4 करोड़ हैंडसेट्स बनाने की है। यह देश में MediaTek के Dimensity 9000+ SoC वाला पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। 

इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स - 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि यह देश में 11 अप्रैल को लॉन्च होगा और इसकी बिक्री 12 अप्रैल से शुरू होगी। इसका शुरुआती प्राइस 77,777 रुपये है। यह प्राइस सीमित स्टॉक के लिए और Amazon से खरीदने पर ही मिलेगा। कंपनी ने इसके सामान्य प्राइस की जानकारी नहीं दी है। 

Tecno Phantom V Fold के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.42 इंच LTPO AMOLED कवर डिस्प्ले 1,080 x 2,550 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 120 Hz का रिफ्रेश रेट इसे क्लोज करने पर है। इसे ओपन करने पर इसका डिस्प्ले 7.85 इंच और रिजॉल्यूशन 2,000 x 2,296 पिक्सल का है। यह डिस्प्ले Samsung Galaxy Z Fold 4 की तुलना में बड़ा है। यह LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ है। इसमें रियर पर ट्रिपल कैमरा यूनिट है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल का 2x जूम लेंस और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है। कंपनी ने इसमें दो सेल्फी कैमरा दिए हैं जिनमें 32 मेगापिक्सल का मेन लेंस फ्रंट स्क्रीन पर और 16 मेगापिक्सल का लेंस अंदर दिया गया है। 
Advertisement

इसकी 5,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें वायरलेस चार्जिंग का विकल्प नहीं है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी को 40 प्रतिशत तक 15 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। इसे फुल चार्ज करने में एक घंटे से कम लगता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन के मार्केट में सैमसंग का पहला स्थान है। दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने हाल ही में इस सेगमेंट में Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 लॉन्च किए थे। फोल्डेबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में सुधार और बढ़ती डिमांड के कारण कुछ अन्य स्मार्टफोन कंपनियां भी इस सेगमेंट में स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। Huawei, Motorola और Xiaomi ने भी नए फोल्डेबल फोन लॉन्च किए हैं। 


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, IPX8 rated
  • Software optimised for multitasking
  • Very good system and gaming performance
  • All-day battery life
  • Improved main, telephoto cameras
  • Bad
  • Still a bit bulky when folded
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12L

रिज़ॉल्यूशन

2176x1812 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, practical cover screen
  • Vivid folding display
  • Very good build quality
  • Good battery life, quick charging
  • Fluid and snappy performance
  • Capable primary camera
  • Bad
  • Underwhelming ultra-wide camera
  • No IP rating or wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2520x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.