Tecno ने लॉन्च किया 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा वाला Spark 10 Pro

इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G88 SoC, 6.8 इंच LCD डिस्प्ले और 8 GB का RAM और 256 GB तक स्टोरेज मिलेगी

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 मार्च 2023 17:36 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसकी बिक्री की तिथि और प्राइस के बारे में जानकारी नहीं दी है
  • इसे ब्लैक और पर्ल व्हाइट कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक AI लेंस है

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Tecno ने अपनी Spark सीरीज में हाल ही में MWC के दौरान Tecno Spark 10 Pro को पेश किया था। इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया गया है। हालांकि, कंपनी ने इसकी बिक्री की तिथि और प्राइस की जानकारी नहीं दी है। Tecno Spark 10 Pro एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। इसमें MediaTek Helio G88 SoC, 6.8 इंच LCD डिस्प्ले और 8 GB का RAM और 256 GB तक स्टोरेज मिलेगी। 

Tecno Spark 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस

यह डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन Android 13-बेस्ड HiOS आउट-ऑफ-बॉक्स पर चलता है। इसमें 6.8 इंच फुल HD+ (2,460 x 1,080 पिक्सल) LCD स्क्रीन 90 Hz के रिफ्रेश रेट और एक सेंटर में अलाइंड सिंगल पंच होल कटआउट के साथ है। इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक AI लेंस है। इसके बैक पैनल पर एक LED फ्लैश भी दिया गया है। इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और एक डुअल LED फ्लैशलाइट है। Tecno Spark 10 Pro को स्टारी ब्लैक और पर्ल व्हाइट कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके 8GB + 128GB और  8GB + 256GB के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, NFC, एक 3.5 mm ऑडियो जैक और चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। कंपनी की ओर से इसकी उपलब्धता और प्राइस के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।  
Advertisement

कंपनी ने MWC में MegaBook S1 2023 भी पेश किया था जो पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च किए गए लैपटॉप का एडवांस वर्जन है। नया लैपटॉप लेटेस्ट 13वीं जनरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर से लैस है। इस लैपटॉप में हैंड गेस्चर पीसी स्विफ्टट्रांसफर का फीचर भी है। यह फीचर कंपनी के नए जनरेशन के वनलीप कनेक्शन को सपोर्ट करता है जिससे यूजर्स डाटा शेयर कर सकते हैं, फाइल मैनेज कर सकते हैं, मल्टी-स्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं और साथ ही अपने डिजिटल इकोसिस्टम में रिवर्स नेटवर्क भी शेयर कर सकते हैं। MegaBook S1 में 15.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 3.2K, वाइडस्क्रीन आस्पेक्ट रेशियो 16:10 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Battery, Launch, Market, Camera, MWC, Processor, Sensor, Mobile, China, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  2. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  7. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  10. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.