Tecno Camon 20 Pro 4G देगा 64 मेगापिक्सल कैमरा, 16GB RAM के साथ दस्तक, मई में होगा लॉन्च!

Tecno कथित तौर पर अपनी Camon सीरीज में Tecno Camon 20 Pro 4G के साथ विस्तार कर रही है।

Tecno Camon 20 Pro 4G देगा 64 मेगापिक्सल कैमरा, 16GB RAM के साथ दस्तक, मई में होगा लॉन्च!

Photo Credit: Tecno

Tecno Camon 19 Pro में 6.8 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Tecno मार्केट में Tecno Camon 20 Pro 4G के साथ विस्तार कर रही है।
  • Tecno Camon 20 Pro 4G के स्पेसिफिकेशंस और ग्लोबल लॉन्च का खुलासा हुआ है।
  • Tecno Camon 20 Pro 4G में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Tecno कथित तौर पर अपनी Camon सीरीज में Tecno Camon 20 Pro 4G के साथ विस्तार कर रही है। यह स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। हाल ही में आई एक लीक से इसके आगमन और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। यह स्मार्टफोन MediaTek चिपसेट से लैस होगा और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आएगा। यह स्मार्टफोन Tecno Camon 19 Pro के सक्सेसर के तौर पर आएगा, जिसे बीते साल जून में लॉन्च किया गया था। Tecno Camon 19 Pro में MediaTek Helio G96 SoC के साथ 8GB RAM दी जाएगी। आइए Tecno Camon 20 Pro 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

लोकप्रिय टिप्स्टर पारस गुगलानी ने Tecno Camon 20 Pro 4G के स्पेसिफिकेशंस और ग्लोबल लॉन्च का खुलासा किया है। यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में मई, 2023 में दस्तक दे सकता है। हालांकि, यह स्मार्टफोन भारत में बाद में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी तारीख की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। यह स्मार्टफोन Serenity Blue और Predawn Black कलर में आ सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी। सेफ्टी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

कैमरा सेटअप के लिए इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए जाएंगे। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। इस फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G99 SoC दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर काम करेगा। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इससे पहले फोन के डिजाइन रेंडर लीक हुए थे, जहां डिस्प्ले के टॉप पर सेंट्रल में होल पंच कटआउट मिलने का सुझाव दिया गया था। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि फोन में 5,000mAh की बैटरी, 8GB RAM के साथ 8GB वर्चुअल RAM  (16GB RAM) और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।

Tecno Camon 19 Pro में 6.8 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G96 SoC से लैस है। इस फोन में 8GB RAM दी गई है। Tecno Camon 19 Pro में 64 मेगापिक्सल के मुख्य कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 33W फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »