• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • फोन का बैक पैनल बदलेगा रंग, लॉन्‍च हुआ Tecno Camon 19 Pro Mondrian एडिशन, जानें प्राइस

फोन का बैक पैनल बदलेगा रंग, लॉन्‍च हुआ Tecno Camon 19 Pro Mondrian एडिशन, जानें प्राइस

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का RGBW+ (G+P) मेन सेंसर शामिल है। नया स्मार्टफोन 5GB तक वर्चुअल रैम एक्‍सपेंशन को सपोर्ट करता है। यह 128GB तक इंटरनल स्‍टोरेज के साथ आता है।

फोन का बैक पैनल बदलेगा रंग, लॉन्‍च हुआ Tecno Camon 19 Pro Mondrian एडिशन, जानें प्राइस

Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition में 5,000mAh की बैटरी है जो एक बार चार्ज करने पर 37 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा करती है।

ख़ास बातें
  • फोन को सिर्फ 8GB + 128GB कॉन्फ़िगरेशन ऑप्‍शन में लाया गया है
  • इसकी कीमत 17,999 रुपये है
  • यह 22 सितंबर से एमेजॉन के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा
विज्ञापन
ट्रांसियन होल्‍डिंग के ब्रैंड टेक्‍नो (Tecno) ने Tecno Camon 19 Pro स्मार्टफोन को पिछले महीने इंडिया में लॉन्‍च किया था। अब कंपनी ने इसके नए एडिशन को पेश किया है। इसका नाम है, Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition। कंपनी ने कहा है कि यह पहला टेक्नो स्मार्टफोन है, जिसमें कलर चेंजिंग बैक पैनल दिया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है और यह MediaTek Helio G96 प्रोसेसर से पावर्ड है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का RGBW+ (G+P) मेन सेंसर शामिल है। नया स्मार्टफोन 5GB तक वर्चुअल रैम एक्‍सपेंशन को सपोर्ट करता है। यह 128GB तक इंटरनल स्‍टोरेज के साथ आता है। Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition में 5,000mAh की बैटरी है जो एक बार चार्ज करने पर 37 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा करती है। कुल मिलाकर फोन में वही स्‍पेक्‍स हैं, जो Tecno Camon 19 Pro में दिए गए थे। यह सिर्फ कलर चेंजिंग बैक पैनल से बदला हुआ नजर आता है। 
 

Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

फोन को सिर्फ 8GB + 128GB कॉन्फ़िगरेशन ऑप्‍शन में लाया गया है, जिसकी कीमत 17,999 रुपये है। यह 22 सितंबर से एमेजॉन के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। एसबीआई बैंक कार्ड ट्रांजैक्‍शंस पर कस्‍टमर 10 फीसदी के इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट का फायदा उठा सकते हैं। 
 

Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition के स्‍पेसिफ‍िकेशंस

यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड HiOS 8.6 पर चलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 94.26 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्‍यो के साथ 6.8 इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले है। डिस्प्ले वाइडवाइन L1 सपोर्ट देता है, जिसका मतलब है कि यूजर्स 1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ ओटीटी कंटेंट को स्ट्रीम कर सकते हैं। जैसा कि हमने बताया इस फोन को म‍ीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर से पावर्ड किया गया है। यह 8जीबी रैम के साथ आता है, जिसे रैम एक्‍सपेंशन फीचर की मदद से 13GB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। प्राइमरी सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन यानी OIS को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्‍सल का पोर्ट्रेट सेंसर और 2 एमपी का एक अन्‍य सेंसर भी फोन में दिया गया है। फोन में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिलता है।  

Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition स्‍मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह 33 वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जोकि पावर बटन में ही फ‍िट है। फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक भी दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में डुअल-सिम, 4G, वाईफाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, NFC, GPS जैसे विकल्‍प दिए गए हैं। यह फोन वाइट कलर के बैक पैनल के साथ आता है, जो सूरज की रोशनी के संपर्क में आने पर नीले और गुलाबी रंग में बदल जाता है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी96
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  8. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  9. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »