64MP कैमरा और 8GB RAM से लैस Tecno Camon 19 Pro 5G लॉन्च, जानें फीचर्स

Tecno Camon Pro 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह 12 अगस्त से ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।

64MP कैमरा और 8GB RAM से लैस Tecno Camon 19 Pro 5G लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Tecno

Tecno Camon 19 Pro 5G में 6.8 इंच की फुल HD LTPS डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • भारत में Tecno Camon 19 Pro 5G को बुधवार को लॉन्च कर दिया है।
  • Tecno Camon Pro 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है।
  • Tecno Camon 19 Pro 5G में 6.8 इंच की फुल HD LTPS डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
Tecno ने भारत में Tecno Camon 19 Pro 5G को बुधवार को लॉन्च कर दिया है। Tecno के अनुसार, यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री का पहला कस्टम डिजाइन 64 मेगापिक्सल RGBW+ (G+P) सेंसर से लैस है। इस कैमरा में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और हाइब्रिड इमेज स्टेबलाइजेशन (HIS) दिया गया है जो कि कम रोशनी में भी ज्यादा डिटेल्ड फोटो क्लिक कर सकता है। डिस्प्ले की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और यह MediaTek Dimensity 810 SoC पर काम करता है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Tecno Camon 19 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Tecno Camon Pro 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह 12 अगस्त से ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Cedar Green और Eco Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

Tecno Camon 19 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Tecno Camon 19 Pro 5G में 6.8 इंच की फुल HD LTPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,460 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 810 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB LPDDR4x RAM और 13GB तक मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी दी गई है। यह स्मार्टफोन दमदार गेमिंग के लिए Mali-G57 GPU के साथ MediaTek HyperEngine 2.0 से लैस होकर आता है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में f/1.65 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का RGBW+ (G+P) मेन कैमरा और दो मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें ड्यूल सिम वाला यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड HiOS 8.6 पर काम करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  3. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  4. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  5. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  6. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  7. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  9. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »